दिल्ली एनसीआर से शाहनवाज़ मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने दिनांक 20-02-2022 को एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि साझा मंच मोबाइल वाणी की खबर का हुआ असर,आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए डाक विभाग द्वारा श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई में लगाया गया कैंप 1 सप्ताह पहले साझा मंच मोबाइल वाणी पर खबर चलाई थी जिसमें मोहसिन भाई ने इंटरव्यू दिया था मोहसिन जी ने बताया था कि यहांआधार कार्ड बनाने की मशीन नहीं आ रही है लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है मशीन तो अभी नहीं आई बाकी अब मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए डाक विभाग द्वारा कैंप 2 दिन लगाए गए हैं जनता को जिससे काफी हद तक राहत मिली है साझा मंच मोबाइल वाणी पर खबर चलाने के बाद हमने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक और अधिकारियों को खबर को शेयर किया था जिसे संज्ञान में लेकर डाक विभाग द्वारा कैंप लगाया गया।
