दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि दिल्ली के गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप के ए ब्लॉक में नालियों की सफाई सही ढंग से नहीं की जा रही थी साथ ही कहा गया था कि नालियों का पानी सड़क पर आ जाने से लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता रोहित ने साझा मंच पर प्रसारित किया साथ ही व्हटसअप तथा फेसबुक के माध्यम से नगर निगम के अधिकारियों को खबर से रूबरू कराया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 22-02-2022 को नालियों का सफाई नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कर दिया गया है और अब लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। खबर का असर होने से लोग बहुत खुश है तथा साझा मंच को धन्यवाद दे रहे हैं।