दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से मोहोम्मद शाहनवाज़ ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि साकेत मेट्रो स्टेशन पर सुलभ शौचालय में लूट मचा हुआ है। 23 सितंबर 2021 ,शाम 5:00 बजे मोहसिन भाई अपने परिवार के साथ साकेत मेट्रो स्टेशन से कश्मीरी गेट आ रहे थे। उनकी पत्नी और उनको पेशाब करने की जरूरत पड़ी उन्होंने वहां के सुलभ शौचालय में पेशाब करने गए। जो कि साकेत मेट्रो स्टेशन के अंदर है। उसने10 रुपए प्रति व्यक्ति वसूला गया। उन्होंने कहा कि यहां तो 2 रुपए लिखा हुआ है ,इसपर उनसे कहाँ गया कि बोर्ड में लिखे गए निर्देश का कोई मतलब नहीं है ,हम तो ₹10 ही लेते हैं। उन्होंने कहा इसकी पर्ची दे दो तो बोला पर्ची खत्म हो गई है।