दिल्ली के शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी से मोहम्मद शाहनवाज़ ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई राजीव विहार की पुलिया पर पिछले 1 हफ्ते से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। आवारा पशु घूम रहे हैं कई बार लोगों ने इसकी शिकायत भी की है। वजीराबाद रोड से यह रास्ता श्री राम कॉलोनी और सोनिया विहार की ओर जाता है। अंदर कॉलोनी में मेन रास्ता है जिसमें कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इस पर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं जबकि मेट्रो कंपनी को कूड़ा उठाने का ठेका दिया गया है। मेट्रो कंपनी की गाड़ियां कूड़ा उठाने नहीं आ रही है।