दिल्ली के बहादुरगढ़ हरियाणा से हस्मत अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 10-08-21 को बताया कि उन्होंने दिनांक 09-08-21 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया कि सोनीनगर पांचवा पुस्ता के सड़क पर धूल मिट्टी के उड़ने से प्रदूषण का बढ़ रही है लेकिन नगर निगम इसपर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस खबर को साझा मंच मोबाइल वाणी के संवादाता हस्मत अली ने लोकल वाट्सप ग्रुपों और फेस बुक में साझा किया। जिसका असर यह हुआ कि क्षेत्र के अधिकारी स्वराज शर्मा ने फोन कर आस्वस्त किया कि सोनीनगर पांचवा पुस्ता के सड़क की सफाई जल्द से जल्द कर दी जाएगी।
