दिल्ली एनसीआर से शाहनवाज़ साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उनहोंने आज से कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि दिल्ली के शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई थाना खजूरी खास इलाके में जगह जगह पर कचरा फैला रहता था जिसपर सफाई कर्मचारियों का ध्यान बिलकुल नहीं रहता था। गली नंबर 3 व 4 से गुजरने वाले लोगों को कचरा के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता शाहनवाज़ ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित करने के साथ ही व्हटसअप तथा फेसबुक पर शेयर किया तथा उच्च अधिकारीयों को समस्या से रूबरू कराया। खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 03-09-2021 को रात 11बजे सफाई कर्मचारियों द्वारा डिपर बुलाकर गली के कचरे को साफ़ किया जा रहा है। खबर का असर होने के बाद गली के लोग बहुत कल्हुश है तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं