दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से मोहोम्मद शाहनवाज़ ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिल्ली थाना खजूरी खास इलाके में सी ब्लॉक गली नंबर 9 फूस वाला मंदिर के पास 2 बदमाशों का एनकाउंटर हुआ। बदमाशों का नाम आमिर खान और राजमान है। थाना खजूरी खास को रोहिणी पुलिस द्वारा सूचना मिली थी कि दो बदमाश गली नंबर 9 सी ब्लॉक में छुपे हुए हैं जिसमें फिरौती हत्या और भी कई दर्जनों ऐसे मुकदमे दर्ज हैं ,जो के फरार चल रहे थे।
