झारखण्ड राज्य के पलामू ज़िला से शंकर पाल ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके क्षेत्र में बेरोज़गारी बहुत है। लॉक डाउन के कारण स्थिति और बिगड़ी है। मनरेगा के नाम पर तो कुछ कार्य होता ही नहीं। खेती बाड़ी है पर उससे भी पर्याप्त लाभ नहीं मिलते।