दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से महोम्मद शाहनवाज़ ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जनता की आवाज एनजीओ के सचिव नरेश कुमार सेन ने बताया लॉक डाउन के बाद से कच्चा लोहा और स्टील और टूल्स जो के मशीनें रिपेयर करने में काम आता है 15 परसेंट महंगा हो गया है लॉकडाउन के बाद महंगाई की मार है इस वजह से कोई भी कारखाने में काम कराने नहीं आ रहा है वर्कशॉप के मालिक ने यह कह दिया कि अगर यही स्थिति रही तो कारखाना बंद करना पड़ेगा नरेश कुमार सेन ने बताया अगर कारखाने बंद हो गए तो मजदूरों का क्या होगा जो लोग कारखाने और फैक्ट्रियों में काम करते हैं मजदूर आत्महत्या करने लगेंगे मजदूरी मैं कोई बढ़ोतरी नहीं हुई सरकार को फैक्ट्री और कारखाने के बारे में सोचना चाहिए।
