दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से हस्मत अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 27-05-21 को बताया कि संवादाता मोहोम्मद शाहनवाज़ ने दिनांक 26-05-21 को साझा मंच पर एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई एमसीडी प्राइमरी स्कूल में मजदूरों को खाना नहीं मिल रहा है।2 दिन से खाना नहीं मिलने से श्री राम कॉलोनी के मजदूर परेशान थे। बताया गया था कि स्कूल के प्रिंसिपल ,टीचर और सिविल डिफेंस के कर्मचारी खाना बांटने में मनमानी कर रहे हैं और जनता में बाँटने के लिए सरकार द्वारा दिए जाने वाले खाने को वे बचा कर रख लेते हैं। इस खबर को संवादाता हस्मत अली ने फेस बुक और वाट्सप के लोकल ग्रुपों में फॉरवर्ड कर जानकारी साझा की थी। जिसके बाद दिल्ली सिविल डिफेंस के पोस्ट वार्डन ने वार्ड नंबर 64 ई एमसीडी प्राइमरी स्कूल का दौरा किया और सरकार द्वारा मजदूरों के लिए बांटें जाने वाले खाने को सुचारु रूप से व्यवस्थित कर दिया गया है।