दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से हस्मत अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 16-05-21 को बताया कि उन्होंने साझा मंच मोबाइल वाणी पर दिनांक 04-05-21 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि राम कॉलोनी ए ब्लॉक गली नंबर आठ ,रहमानी मस्जिद के निकट एक बड़ा नाला है जिसकी सफ़ाई कई महीनें पहले की गई थी। जो कूड़ा निकाला गया था वो अब तक नहीं उठाया गया है। कभी कभी कुंडों में आग भी लग जाती है। इस खबर को संवादाता हस्मत अली ने वाट्सप और फेस बुक में फॉरवर्ड कर सम्बंधित अधिकारीयों को अवगत कराया। अधिकारीयों द्वारा समस्या को संज्ञान में लिया और संबंधित स्थल पर पहुंच क्र स्थिति की समीक्षा की।साथ ही कूड़े के ढेर को किस तरह हटाया जाये ,इस पर विचार विमर्श किया गया। अधिकारीयों ने बताया कि जिनके द्वारा यहाँ कूड़ा उनके खिलाफ करवाई कर चलान काटी जाएगी।
