दिल्ली एनसीआर से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 23-12-20 को बताया कि उन्होंने साझा मंच मोबाइल वाणी पर 21-12-20 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी ए ब्लॉक गली नंबर 8 में टूटी पुलिया निर्माण कार्य के दौरान चैंपियन गाड़ी गिरी गयी थी ,जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को भविष्य में बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है । इस खबर को हस्मत अली ने नगर निगम  विभाग एवं सम्बंधित अधिकारीयों को वाट्सअप में फॉरवर्ड किया साथ ही फेसबुक में भी इस समाचार को साझा किया। जिसके बाद 24 घंटे के अंदर यानि 22-12-20 को एमसीडी विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा ए ब्लॉक गली नंबर 8 में टूटी पुलिया का निर्माण कार्य कराया गया। इस कार्य हेतु आने जाने वाले राहगीरों ने साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद व्यक्त किया है।