दिल्ली से हस्मत अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिल्ली में बारिश हो रही है। लोगों को गर्मी से राहत तो मिली परन्तु उस्मानपुर पुस्ता मार्ग ,भजनपुरा ऑटो मार्केट में झमाझम बारिश के कारण दिवार गिर गई। स्थानीय नागरिक मुख़्तार से बात करने पर उन्होंने बताया कि ख़राब माल का इस्तेमाल कर दिवार खड़ा किया जाता है। जिस कारण दिवार में मज़बूती नहीं रहती। इस बारे में सूचना दे दी गई है। दिवार को दोबारा मरम्मत करवा दी जाएगी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर