दिल्ली के खजुरी खास से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि श्री राम कॉलोनी के रेहमान चौक के पास एक छोटी सी पुलिया टूटी हुई थी जहा से लोगों को गुजरने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था,उनहोंने साथ ही बताया की बरसात के इन दिनों में वाहा पर पानी का जमाव भी बना रहता था। हमारे सामूहिक संवादाता ने इस खबर को दिनांक 5-08-2020 को मोबाइल वाणी पर प्रकाशित किया था साथ ही इसे व्ट्सॅअप तथा फेसबुक पर साझा भी किया। खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की आज दिनांक 05-09-2020 को नगर निगम द्वारा पुलिया का निर्माण कर दिया गया है तथा लोग इससे बहुत खुश है।टूटी हुई पोलिया का दुबारा निर्माण देख लोग साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।
