दिल्ली एनसीआर से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि नत्थू कॉलोनी चौक के पास बने एक अंडर पास में बिजली की व्यवस्था न होने से अंधेरे के कारण दुर्घटना होने की सम्भावना हमेशा बनी हुई रहती थी। बता रहे थे की अंडर पास में अक्सर पानी जम जाने के कारण राहगीरों को आवागमन में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता हस्मत अली ने मोबाइल वाणी पर दिनांक 08-07-2020 को पर्सारित किया साथ ही व्हट्सएप तथा फेसबुक पर साझा करते हुवे उच्च अधिकारीयों को खबर से रूबरू भी कराया। खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की आज दिनांक 03-08-2020 को अंडर पास में लाइट लगवा दिया गया है और वहा पर अधिकारियों के द्वारा साफ़ सफाई का भी प्रबंध कर दिया गया है। बता रहे है की इस खबर के असर से लोग बहुत खुश है तथा साझा मंच को धन्यवाद भी दे रहे हैं।
