गुरुग्राम से सोनू साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कोरोना-संक्रमण के कारण हुए लॉक डाउन के कारण सभी को बहुत परेशानी हुई, विशेषतया रोज़ कमाने-खाने वाले गरीब कामगारों को। लॉक डाउन ख़त्म होने के बाद एक प्रवासी कामगार मुस्लिम इनसे बात कर बता रहे हैं कि चार महीने से ख़ाली बैठे हैं, काम कब तक शुरू होगा- कुछ पता नहीं चल रहा, अभी तक कहीं से कोई मदद नहीं मिली है, खाने-पीने की बहुत परेशानी है, लॉक डाउन की अवधि का कोई पैसा कम्पनी ने नहीं दिया। सरकार से ये कुछ मदद करने की प्रार्थना कर रहे हैं।