नमस्कार! मैं मध्य प्रदेश मोबाईल वाणी, नाम मिंटू प्रभात, ग्राम- पतराखा, ज़िला- सिवान, बिहार से बात कर रहा हूँ और मैं ये कहना चाह रहा हूँ कि चाहे जो जनधन अकाउंट है, उसमें जो बैलेंस आया था और बैलेंस की कटौती की गयी जो पाँच-पाँच सौ रुपये, तो क्या वो मोदी द्वारा मतलब की गयी है, कैसे कटौती, जो कि मतलब बैंक के शाखा वाले कह रहे हैं कि पैसा वापस चला गया। इसके बारे में हमें बताएँ। धन्यवाद।

Comments


भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव देबाशीश पांडा जी के द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) के अंतर्गत सिर्फ़ महिला जनधन खाताधारकों के बैंक खातों में ही पाँच-पाँच सौ रुपए की सहायता राशि देने का प्रावधान है। आपका जनधन खाता आपके नाम से होने के कारण गलती से आपके खाते में आयी हुई पाँच सौ रुपए की सहायता राशि सरकार ने वापस ले ली होगी, क्योंकि सिर्फ़ महिला जनधन खाताधारकों को ही इस योजना के तहत मदद देने का प्रावधान है।
Download | Get Embed Code

June 19, 2020, 2:03 p.m. | Tags: int-PAJ   rural banking   government scheme