झारखण्ड राज्य के धनबाद जिला से राधू राय मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि महिलाओ को अभी तक पूर्ण अधिकार नहीं मिल पाया है। आज भी महिलाओ के साथ लगातार शोषण में वृद्धि ही होती नज़र आती है।इसके कारण महिलाएं घर से बाहर कदम नहीं निकाल पा रही है और महिलाओं के मन में हमेशा एक भय बना रहता है।आज स्थिति यह है कि महिलाएं किसी भी जगह पर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती है। हलाकि आज हमारे देश में महिला हिंसा को रोकने के लिए कानून तो बने हैं लेकिन सभी क़ानूनी नियम कारगर साबित नहीं हो रहे है। अतः सरकार द्वारा और कोई सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है।एवं जो कानून बनाये गएँ है उसे सख्ती से लागु किया जाना अति आवश्यक है तभी जाकर महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को रोका जा सकता है