बिहार राज्य के मुंगेर जिला के जमालपुर सदर बाजार से गंगा रजक मोबाइल वाणी के माध्यम से कल्लू रजक से साक्षात्कार लिए है। जिसमे कल्लू रजक का कहना है कि वह मजदूर है और कपड़ों की धुलाई का काम करते थे। एक समय ऐसा था कि इन्हें फुर्सत नहीं मिलती थी लेकिन लॉकडाउन की स्थिति में इनके पास काम नहीं है जिससे वह अपना घर चला सके। उनके पास काम नहीं होने से उनकी स्थिति काफी दयनीय हो गई है। इसलिए वह सरकार से अनुरोध करते है कि उन्हें कोई काम दिया जाये ताकि कुछ पैसा कमा कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।
नरेश आनंन्द
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से मधू देवी बताती हैं कि उन्हें राशन कार्ड नहीं मिल पाया है, जिस कारण 2 साल से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है वह बताती है कि यदि उनके पति कमाने के लिए घर से बाहर जाते हैं कि पुलिस द्वारा उन्हें वापस भगा दिया जाता है। इसके साथ ही मधू देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरकार से जल्द से जल्द राशन देने की अपील की है।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से से सुजाता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम कहती है कि उन्हें अब तक राशन नहीं मिल पाया है। वह बताती है कि कोरोना काल में उन्हें कोई रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है यदि वह काम के लिए जाती भी है तो पुलिस द्वारा उन्हें वापस भगा दिया जाता है। जिससे उन्हें जीवन व्यापन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से अनिता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि उन्हें 10 साल से ना तो विधवा पेंशन मिली है और ना की राशन की सुविधा। कोरोना काल में उन्हें कोई रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है, वह बताती हैं कि यदि वह काम के लिए जाती भी है तो पुलिस द्वारा उन्हें वापस भगा दिया जाता है। जिससे उन्हें जीवन व्यापन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले के जमालपुर से मोबाइल वाणी के संवादाता गंगा राजक ने मसोमात ममता देवी का साक्षात्कार लिया है। जिसमे ममता देवी ने बताया कि वह चौका बर्तन का कार्य कर अपने बच्चों का भरण-पोषण करती थी, लेकिन लॉकडाउन में उनका काम भी उसने छिन गया है, वह बहुत परेशान है। ममता देवी बताती है कि वह समुदायक किचन में खाना खाकर गुजारा कर रही है।वह बताती है कि ना तो उनके घर में खाने को अनाज है ना ही सरकार द्वारा कोई सहायता की गई है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले के जमालपुर से मोबाइल वाणी के संवादाता गंगा राजक ने वीणा देवी का साक्षात्कार लिया है। जिसमे वीणा देवी ने बताया कि वह चौका बर्तन का कार्य कर अपने बच्चों का भरण-पोषण करती थी, लेकिन लॉकडाउन में उनका काम भी उनसे छिन गया है, वह बहुत परेशान है। वीणा देवी बताती है कि ना तो उनके घर में खाने को अनाज है ना ही सरकार द्वारा कोई सहायता की गई है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के जमालपुर प्रखंड से बीना देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि वह घर में अकेली कमाने वाली है, वें लोगों के घर-घर जाकर चूला चौके का काम करती है लेकिन लॉकडाउन में कोई उन्हें घर नहीं बुला रहा है, जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ,इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल वाणी के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के जमालपुर प्रखंड से आशा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उनके पति की दुकान है जो लॉकडाउन के चलते बंद है,जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह कहती है कि उनके पति और वें लॉकडाउन के चलते ना तो बच्चों का और न उनकी सास का खर्चा उठा पा रही हैं । आशा देवी बताती हैं कि उनकी सास बीमार रहती हैं लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से वह उनका इलाज भी नहीं करवा पा रहे है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से नरेंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि वह एक प्राइवेट टीचर हैं लॉकडाउन में उनका काम बंद हो गया है, जिससे भुखमरी के हालात बन चुके हैं.नरेंद्र कुमार बताते हैं कि उनके पास राशन कार्ड भी है लेकिन उनका राशन कार्ड में कटवा दिया गया है। जिससे उन्हें राशन तक नहीं मिल पा रहा है, इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल वाणी की माध्यम से मदद की गुहार लगाई है।
