बिहार के जिला मुंगेर के रघुनाथपुर से दीपक कुमार साथ में फाल्गुनी मंडल जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उन्हें मुंगेर की आवाज पर आज का नाटक सुनकर स्वास्थ्य बीमा की जानकारी मिली।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से दीपक कुमार आर्य जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से विद्यालय की छात्रा से बातचीत की। बातचीत के दौरान उच्च विद्यालय हरदा की छात्रा पलक कुमारी ने बताया कि आज हमारे स्कूल में विदाई समारोह है जिसमें वर्तमान प्राचार्य महोदय का आज कार्यक्रम संपन्न हुआ और उन्होंने काफी सहयोग किया छात्र छात्राओं को और इस वजह से यहां के स्कूल में काफी बेहतर रिजल्ट हुआ। आज काफी खुशी और गम दोनों का माहौल है मन में एक तरफ हमारे इतने अच्छे अवसर को खो रहे हैं मतलब आज से दूसरी तरफ है कि उन्होंने काफी बेहतर योगदान दिया।छात्रा पलक कुमारी ने बताया कि मैट्रिक के एग्जाम देने वाले सभी विद्यार्थियों को कहा कि फेल और पास होने के डर में ना रहें मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से सुभास जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि वो लल्लन छुट्टन नाट्य कथा सुनते हैं और यह नाट्य उन्हें अच्छा लगता है इसके द्वारा उनको बीमा क्या होता है साथ ही स्वास्थ्य बीमा के बारे में जानकारी मिलती है

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से दीपक कुमार आर्य जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 फरवरी को सरस्वती पूजा को लेकर अभी से ही बाजार में चहल पहल है। खासकर मूर्ति निर्माण करने वाले मूर्तिकार के पास अभी से ही युवा पहुंच रहे हैं ,शहर के दल हटा कोड़ा मैदान लल्लू पोखर आदि जगहों पर बड़े पैमाने पर मूर्ति बनाई जाती है। मूर्तिकार महेश पंडित ने बताया कि यहां की बनने वाली मूर्तियां शहर के दूरदराज के इलाकों के युवायें भी ले जाते हैं.

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से दीपक कुमार आर्य जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि ,30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कुष्ठ निषेध दिवस के रूप में भी मनाया गया. सदर अस्पताल मुंगेर में एक कार्यक्रम में सिविल सर्जन ने जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ रोग अब लाइलाज बीमारी नहीं है ,बल्कि इसका भी अब इलाज है। बल्कि इसका भी अभिलाष संभव है इस मौके पर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से राजीव कुमार जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से शिव सेना के प्रदेश प्रवक्ता सह मुंगेर से सांसद प्रत्याशी संजय केसरी जी से बातचीत की। बातचीत के दौरान संजय केसरी जी ने बताया कि हर विभाग में चाहे वह केंद्र सरकार का हो या राज्य सरकार का या स्थानीय निकाय का हो सभी जगह आधा से अधिक पद खाली मिलते हैं। जिस पर सरकार बेरोजगारों को बहाल नहीं कर रही तो दूसरी तरफ स्वरोजगार के लिए बेरोजगारों को बैंक लोन नहीं दे रही है शिवसेना ने इसे चुनौती के रूप में लिया और सुशासन सरकार से पूछा है कि बेरोजगारों को खाली पदों पर आप बहाल करोगे या फिर बेरोजगारों की नौकरी पर कब्जा करो अभियान चलाया जाए तथा बैंक प्रबंधकों को आप सुधारोगे या शिवसेना सुधारने का काम करें। 18 फरवरी को डीएम कार्यालय मुंगेर में एक बेरोजगार को खाली पद पर कब्जा दिला कर इस अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी।सरकार से यह आग्रह किया जा रहा है कि बेरोजगारों को जल्द से जल्द नौकरी उपलब्ध किया जाए

Transcript Unavailable.