आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा जी अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने तारापुर विधानसभा प्रवास पर थे । कार्यालय आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

मुंगेर जिले के रवेली खड़कपुर तथा टेटिया बंबर प्रखंड में अलग-अलग स्थान पर सांप काटने से दो बालक की मौत हो गई। परिजन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए किंतु चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के धरहरा प्रखंड से राहुल रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना अन्तर्गत सुन्दरपुर उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राएं जर्जर भवन में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। जहाँ वे एक तरफ अपनें भविष्य को शिक्षा ग्रहण कर बेहतर बनाने के उद्देश्य से विद्यालय आते हैं वहीं दूसरी ओर वे अपने जान को जोखिम में डालकर विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। क्योंकि विद्यालय का जर्जर छत किसी भी वक़्त एक बडी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सुनील कुमार ने बताया कि विद्यालय कक्ष जर्जर होने के कारण वे छात्र-छात्राओं की पढाई बरामदे पर करवा रहे हैं किन्तु अब बरामदे के छत से भी वर्षा के पानी का रिसाव हो रहा है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस संदर्भ में वे उच्च पदाधिकारियों को लिखित रूप में सूचित कर चुके हैं परन्तु अब तक नए भवन के निर्माण से संबंधित उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है।

सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर होगी कारवाई। योजना में तेजी लाने का आदेश भी दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में स्वास्थ्य सम्बन्धी कई मामलों पर चर्चा की गयी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

संग्रामपुर थाना से महज 200 मीटर पर अवस्थित प्राईवेट बस स्टैंड स्थित बजरंगबली मंदिर चंदनियां में शुक्रवार के अपराह्न लगभग चार बजे प्रेमी युगल अपनी मर्जी से शादी करने का रोचक मामला प्रकाश में आया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के धरहरा प्रखंड से राहुल रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि धरहरा-जमालपुर मुख्य मार्ग पर दशरथपुर-पचरूखी मोड़ के समीप सड़क पर बनें बड़े बड़े गड्ढे आए दिन दुर्घटना को आमंत्रण देते रहते हैं।धरहरा से जमालपुर को जोड़ने के लिए यहीं एक महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क पर बने गड्ढे रोजमर्रा के कार्य हेतु आवागमन करनेवाले पैदल व वाहन सवार यात्रियों तथा कोचिंग आने-जाने वाले छात्र-छात्राओ को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।वही आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन दो पहिए व चार पहिए वाहनों को लगातार दुर्घटनाओ का शिकार होना पड़ता है।

मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था लचर होने के कारण मुंगेर शहर में जाम की स्थिति बनी हुई रहती है। मुंगेर शहर का शायद ही कोई ऐसा रास्ता हो जहाँ लोगों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ता हो। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर।

मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में बारिश और उमस भरी गर्मी के साथ-साथ मुंगेर जिले में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के सदर अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है।डायरिया के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों को खान-पान में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें डायरिया से बचने की जानकारियों को।

आईपीसी सुनहरा कल कार्यक्रम मुंगेर के प्रत्येक वार्ड में डोर टू डोर कचरा प्रबंधन का कार्य करती है। इस स्वच्छता अभियान की अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।