बिहार राज्य के जिला मुंगेर के धरहरा प्रखंड से राहुल रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना अन्तर्गत सुन्दरपुर उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राएं जर्जर भवन में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। जहाँ वे एक तरफ अपनें भविष्य को शिक्षा ग्रहण कर बेहतर बनाने के उद्देश्य से विद्यालय आते हैं वहीं दूसरी ओर वे अपने जान को जोखिम में डालकर विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। क्योंकि विद्यालय का जर्जर छत किसी भी वक़्त एक बडी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सुनील कुमार ने बताया कि विद्यालय कक्ष जर्जर होने के कारण वे छात्र-छात्राओं की पढाई बरामदे पर करवा रहे हैं किन्तु अब बरामदे के छत से भी वर्षा के पानी का रिसाव हो रहा है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस संदर्भ में वे उच्च पदाधिकारियों को लिखित रूप में सूचित कर चुके हैं परन्तु अब तक नए भवन के निर्माण से संबंधित उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है।