बिहार राज्य के जिला हवेली के प्रखंड खड़गपुर से लक्षमण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बहेरा पंचायत भदौरा के नौ नंबर वार्ड में बिजली के जर्जर स्थिति के कारण करंट लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। नौ नंबर वार्ड में ना तो पोल सही है ना ही तार 30 या 40 साल पुराने खंभे और तार पर बिजली जल रही है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
डिज्नीलैंड मीना बाजार 1 महीने तक मुंगेर के लोगों को कराएगा मनोरंजन।डिज्नीलैंड मीना बाजार गढ़ैया मार्केट कौड़ा मैदान में बच्चे एवं बड़ो के बीच आकर्षण का केंद्र बना है मीना बजार।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। मुंगेर मुंगेर वासियों के लिए लगातार एक महीने तक जिले में लोगों को मनोरंजन कराएगा गढ़ैया मार्केट धोबी टोला में लगा हुआ डिज्नीलैंड मीना बाजार ।लता आदित्य इंटरप्राइजेज पटना द्वारा आयोजित इस मीना बाजार में बच्चों तथा बड़ों के मनोरंजन के लिए कई किस्म के झूले हैं तो बाहर के दुकानदारों द्वारा अपने कला का प्रदर्शन भी सामान बनाकर किया जा रहा है ।इस संबंध में लता आदित्य इंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर रूप लता एवं डायरेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि यह मेला 9 सितंबर तक चलेगा। जो प्रतिदिन संध्या 4:00 बजे से 10:00 बजे तक खुला रहेगा ।उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस, जंपिंग झूला, बिल्ली झूला, स्कॉर्पियो झूला, मारुति झूला तथा पहली बार जिले में वाटर बोट है ।वही बड़ों के लिए ज्वाइंट व्हील टावर झूला तारा माची झूला, ब्रेक डांस झूला, ड्रैगन का झूला है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से स्वस्थ मनोरंजन करने के लिए मुंगेर के लोग परिवार सहित अपने बच्चों के साथ मेले का आनंद लेने के लिए अवश्य पधारें ।मेला पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए चारों तरफ सीसीटीवी लगाया गया है। निजी गार्ड भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस मेले में बिहार ही नहीं बल्कि लखनऊ ,इलाहाबाद, छपरा सिवान ,सीतामढ़ी, राजस्थान से दुकानदार आकर कपड़े का आइटम ,लकड़ी का सामान, खिलौने की दुकान लगाए हैं ।जहां कम कीमत में अच्छी सामान घरेलू उपयोग के लिए खरीद सकते हैं। साथ ही सहारनपुर की पान दुकान भी यहां खूब आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा दिल्ली का चाट, क्रॉकरी व स्वादिष्ट आइटम भी परोसे जा रहे है।मौके पर प्रबंधक अनुज कुमार, अशोक कुमार सुमित कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। बताते चलें कि गढ़ैया मार्केट की यह जमीन नगर निगम की संपत्ति है ।इस जमीन पर हमेशा शहर के गंदे पानी और कचरे का अंबार लगा रहता था ।पहली बार लता इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर मनीष कुमार की नजर इस खाली पड़े जगह पर गई और उन्होंने नगर निगम से आदेश लेकर महीनों दिन रात एक कर कचरे को हटाया और इसे समतल कर मनोरंजन के साधन के लिए मीना बाजार लगाया ।जानकारों की मानें तो मीना बाजार तो 1 महीने बाद बंद हो जाएगा ।लेकिन यह जमीन अब समतल हो जाने के कारण नगर निगम के लिए आमदनी का एक अच्छा खासा जरिया बन सकता है। शर्त है कि नगर निगम इसे घेराबंदी कर ले।
जब बच्ची स्कूल में गिरी तो प्रभारी ने ना बच्ची की कोई खबर ली और ना ही बच्ची को कोई प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई गयी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारतवर्ष एक विशाल भू क्षेत्र एवं विभिन्न सांस्कृतिक वाला देश है। इसलिए आपसे सौहार्द का होना बहुत जरूरी है। लेकिन भारत के इतिहास के किसी भी कालखंड में देखे तो आपसी सौहार्द का अभाव रहा और इसका दुष्परिणाम प्राचीन काल से ही देखा गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बरडीहा गाँव में बच्चे की बीमारी के कारण आकस्मिक मृत्य हो गई।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
भाजपा नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाजपा मुंगेर नगर के दिलावरपुर काली स्थान के निकट पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया।सैकड़ों की संख्या में सभी वर्ग और धर्म के महिला पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
परीक्षा में बेवजह अंक कम दे कर विद्यार्थियों का भविष्य किया जा रहा है खराब। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट जिसमें बलवा के निवासी राज कुमार जख्मी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़कपुर लाया गया।
हवेली खड़कपुर शामपुर थाना पुलिस ने नशे के हाल में एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया जानकारी देते हुए शामपुर थाना झा जी ललित कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान शामपुर के पास समीप नशे के हाल में मुकेश यादव को गिरफ्तार किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राम मोहन केसरी ने बंगामा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रमोद कुमार यादव को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया
