• 4 से 10 फरवरी तक लगेगा कैंप • सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क जाँच एवं परामर्श की होगी सुविधा उपलब्ध • बेहतर उपचार के लिए चिन्हित मरीजों को किया जाएगा रेफर खबर है पटना से/ 2 फरवरी: कैंसर मरीजों की पहचान एवं उन्हें बेहतर उपचार की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 4 फरवरी यानी विश्व कैंसर दिवस पर राज्य के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर दिशा निर्देश दिया है. पत्र के माध्यम से बताया गया है कि यह शिविर विश्व कैंसर दिवस यानि 4 फरवरी से 10 फरवरी तक समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जाएगा. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी होगी निःशुल्क जाँच एवं परामर्श की सुविधा: मनोज कुमार ने पत्र के माध्यम से बताया है कि सभी जिलों के जिला अस्पतालों, अनुमंडल अस्पतालों/ रेफ़रल अस्पतालों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों/ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कैंसर जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन होगा. इस दौरान यहाँ आने वाले लोगों की कैंसर की जाँच की जाएगी. साथ ही कुछ सामन्य कैंसर जैसे ब्रैस्ट कैंसर एवं मुँह के कैंसर इत्यादि के संभावित कारणों, लक्षणों एवं उससे बचाव के लिए जरुरी परामर्श भी दिए जाएंगे. संभावित मरीजों को बेहतर उपचार के लिए किया जाएगा रेफर: शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा सामान्य कैंसर रोगियों की पहचान की जाएगी. संभावित कैंसर मरीज को बेहतर उपचार के लिए पटना स्थित महावीर कैंसर अस्पताल, इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल एवं एम्स में रेफर किया जाएगा. ये हैं कैंसर के संकेत: • शरीर के किसी अंग में असामन्य सूजन का होना • तिल या मस्सों के आकार या रंग में परिवर्तन • लगातार बुखार या वजन में कमी • घाव का लंबे समय से नहीं भरना • 4 हफ्ते से अधिक समय तक आकरण दर्द का रहना • मूत्र विसर्जन में कठिनाई या दर्द का होना • शौच से रक्त निकलना • स्तन में सूजन या कड़ापन का होना • 3 सप्ताह से अधिक लगातार खाँसी या आवाज का कर्कश होना • असामान्य रक्त प्रवाह या मासिक धर्म के बाद भी योनी से रक्त का निकलना बचाव के उपाय: • ध्रूमपान एवं तम्बाकू का सेवन नहीं करें • भोजन में फ़ल एवं सब्जियों का अधिक उपयोग करें • शरीर के वजन को संतुलित रखें • नियमित शारीरिक व्यायाम करें विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार: • कैंसर मौत का दूसरा बड़ा कारण है. वर्ष 2018 में विश्व भर में 96 लाख लोगों की मृत्यु कैंसर के कारण हुयी. • लगभग 33% कैंसर के कारण होने वाली मौतों के पीछे 5 प्रमुख व्यवहार एवं आहार संबंधी कारण जुड़े होते हैं. जिसमें बॉडी मॉस इंडेक्स का बढ़ जाना, फ़ल एवं सब्जी का कम इस्तेमाल करना, शारीरिक व्यायाम में कमी एवं शराब के साथ तम्बाकू इस्तेमाल करना शामिल है. • तम्बाकू इस्तेमाल से 22% कैंसर रोगियों की मौत होती है
देश का आम बजट में कुछ नया नहीं है आयकार में बदलाव कर सरकार अपनी अर्थवयवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है। इस बजट में बिहार को कुछ भी नहीं मिला ना शिक्षा और ना ही अन्य क्षेत्र में। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हवेली खरगपुर क्षेत्र में पछिया हवा बहने के कारण फसल में हो रही है हानी किसान संगठन के प्रमुख अमित कुमार जी ने बताया कि पछुआ हवा से चना सरसों मसूर खेसारी इत्यादि फसलों जो कि फूल पर है उसका फूल सूख सकता है अगर फूल सूख जाएगा तो उसमें फर नहीं होगा पछिया हवा से जल्द पौधा सूख जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत जर्जर है। स्वास्थ्य केंद्र की हालत जर्जर होने के कारण कोई भी कर्मचारी यहाँ उपलब्ध नहीं रहते हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
नल जल योजना का कार्य अधूरा है बरडीहा गांव में अभी तक पानी की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। जिससे कि ग्रामीण आक्रोशित हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
डीजे का खुलकर प्रयोग हुआ और प्रशासन मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही। एसपी के निर्देश के बाद भी लोगों ने खुलकर डीजे का प्रयोग किया और कानून का उल्लंघन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुंगेर जिले में हामिद चौक पर धरने का 16वां दिन है। जिसमे आज और कल सरस्वती पूजा विसर्जन को देखते हुए शांतिपूर्ण धरना कर साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की जा रही है। मौके पर धरने पर उपस्थित महिलाओं ने मोबाइल वाणी से बात करते हुए बताया कि हमारे देश मे हर धर्म को सम्मान देने का प्रचलन रहा है। और इसलिए विसर्जन के मद्देनजर हम 2 दिनों तक शांतिपूर्ण तरीके से धरना जारी रहेगा। ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी बात।
हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के बिंद टोला में सड़क किनारे शिवगंगा कुमार खड़े थे अचानक एक शराबी जिनका घर बेलसीरा बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में उनका हाथ टूट गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धरहरा(संवाददाता) :नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए एसआई भवेश कुमार शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रजज्वलित कर शहीद भवेश के तैलीय चित्रण पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।पुलिस,मीडिया बनाम जनप्रतिनिधि के बीच मैत्री मैच के साथ वृक्षारोपण का कार्य किया गया।मुख्य अतिथि के रूप मे भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल अरुण कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन,भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर प्रभाकर कुमार आर्य,धरहरा थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार उपस्थित थे।कार्यक्रम के पूर्व जल,जीवन,हरियाली को आत्मसात करते हुए अतिथियों ने शहीद भवेश कुमार के याद में गांधी मैदान में दर्जनों वृक्षारोपण किया गया। रोमांचक मैच में मीडिया, पुलिस ने जनप्रतिनिधि को 2-1 से पराजित किया।इस मौके मुख्य अतिथि ने कहा कि आज भावुकभरा दिन है। हमने धरहरा की रक्षा करते शहीद भवेश कुमार को याद कर रहे है। इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है।भागलपुर यूनिवर्सिटी के कुलसचिव कर्नल अरुण कुमार सिंह ने कहा कि खेल में हार जीत नही होती है।खेल से मानसिक शांति मिलने के साथ ही शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है।धरहरा थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने कहा कि इस तरह का आयोजन कर प्रशासन को भी समाजसेवा करने की ललक मिलती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
