नगर निगम के दैनिक सफाई कर्मी द्वारा हड़ताल रविवार को भी नौवें दिन जारी रहा ।माघी पूर्णिमा मेला के मौके पर बिहार के कोने-कोने से श्रद्धालु गंगा स्नान तथा सीताकुंड दर्शन हेतु मुंगेर आए हैं ।ऐसे में शहर में फैली गंदगी की महक से श्रद्धालुओं का दम घुट रहा है। शहर की सफाई नौ दिन से नहीं होने के कारण शहर के कई सड़कें कूड़े के ढेर से अवरुद्ध हो चुकी है ।राहगीर को दूसरे सड़क से गुजरना पड़ रहा है। शहर के मछली आड़त शादीपुर रोड में नाले की गंदा पानी सड़क पर बह रही है। शहरवासी गंदा पानी को पार कर जाने को विवश है ।वही अड़गरा रोड, शाहजुबैर रोड,दिलावरपुर बाड़ा आदि जगहों पर नाले के पानी ओवरफ्लो होकर बहने बहने की स्थिति में है। यदि एक-दो दिन में हड़ताल नहीं टूटे तथा नाले की सफाई तथा कूड़े का उठाव नहीं हुई तो मुंगेर शहर के कई सड़कें गंदे पानी और कूड़े के अंबार से जाम हो जाएगी।शहरवासियों का कहना है कि निगम प्रशासन एवं हड़ताली सफाई कर्मी को हठधर्मिता को त्याग कर शहरवासियों के परेशानी बारे में सोचना चाहिए ।शहरवासियों के द्वारा प्राप्त राजस्व पर ही नगर निगम तथा सफाई कर्मी का अस्तित्व बचा हुआ है ।नगर निगम के बार-बार हड़ताल का कोप भाजन शहरवासी को होना पड़ रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट
अभी अभी मुंगेर जिले के हाजिसुभान मैदान में जन गण मन यात्रा के दौरान कॉमरेड डॉ. कन्हैया कुमार का आगमन हुआ और उन्होंने खचा खच भरे मैदान में लोगो को NRC, CAA और NPR को लेकर अपनी बातें बताई इस वक्त हमारे साथ समाजशास्त्री और राजनीतिक विश्लेषक एस. एम. फैज़ान अहमद हैं आइये इनसे समझते है कि कन्हैया की यह यात्रा क्या संदेश दे रही है। ऑडियो पर क्लिक करें और सुने पूरी बात।
हवेली खरगपुर के बिंद टोला में 2 वर्ष के बच्चे घर में चूहा मारने की दवाई जोकि बहुत पुराना दवाई था खेलते खेलते हुए खा लिया अचानक उसका मां का नजर उसके ऊपर पड़ा आनन-फानन में नजदीकी चिकित्सक के पास ले गया बच्चा भी खतरा से बाहर है इससे हमें यह सीख मिलता है कि किसी भी प्रकार की जानलेवा दवाई बच्चे से दूर रखें अन्यथा घर में ना रखें जिससे कि किसी प्रकार का अनहोनी हो सकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखण्ड के अगुवानी गंगा घाट पर अस्नान करने वाले श्रद्धालु की काफी भीड़ देखने को मिल रहा है यहाँ के घाट पर दूर दराज के लोग आते है, कई पुराणिक गाथाये बताई जाती है की माघी पूर्णिमा के दिन गंगा अस्नान करने मात्र से सरे पापो का नाश होता है तथा उच्च फल को प्राप्ति होती है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हड़ताल की सफलता को लेकर राजकीय बुनियादी विद्यालय टेटिया बंबर में बैठक का आयोजन किया गया सुनने के लिए क्लिक करें।
हवेली खरगपुर क्षेत्र से गंगा स्नान के लिए सुल्तानगंज बरियारपुर इत्यादि स्थानों पर महिलाओं का भीर उमर पड़ा है आज माघी पूर्णिमा है इसको लेकर साफ-सफाई भी दिखा गया गंगा स्नान को लेकर गाड़ी में भी काफी भीड़ देखा गया।
दिल्ली का दंगल आज शाम तक खत्म हो जाएगा क्योंकि दिल्ली के आज 70 विधानसभा सीट पर चुना हो रहा है। मोबाइल बानी के तरफ से दिल्ली के नागरिकों को लोकतंत्र के पर्व मुबारक हो अपना मतदान करें एक अच्छे सरकार का निर्माण करें। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पर्यावरण विभाग मार्च में 35 इलेक्ट्रॉनिक बस सड़कों पर उतारेगी इन बसों में लोग कम कीमत से अधिक दूरी तय कर पाएंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खड़कपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़की हथिया गांव में एक बच्चा खेलने के क्रम में छत से गिरकर अचेत हो गया है आनन-फानन में परिजन द्वारा बच्ची को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़कपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक की देखरेख में बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया इलाज के उपरांत चिकित्सक ने बच्चे को खतरे से बाहर बताया है जख्मी बच्चा बड़की हथिया गांव निवासी 8 वर्षीय आकाश कुमार बताया जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
