वार्ड सदस्य संजय मोदी सकुशल पी जी आई चंण्डीगढ़ मे स्वास्थ्य लाभ के लिये चले गए है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

हवेली खरगपुर रघुनाथपुर गाँव में शराबी ने टोटो ड्राइवर के साथ मारपीट की।इसके साथ ही सबको धमकी भी दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्राथमिक शिक्षकों ने अपनी माँगों के सम्बन्ध में 23 फरवरी से अनिश्चीतकालीन हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मातृभाषा हमारी संस्कृति और संस्कार का द्योतक है। मातृभाषा के साथ अन्य भाषाओं के सम्मान एवं महत्ता से अन्य भाषाओं का भी विकास होगा। मातृभाषा में अपनी बातों को अभिव्यक्त करने में सुविधा होती है।भाषा और संस्कृति से लगाव देश को एकसूत्र में बांधने में सहायक होता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुंगेर नगर निगम के सभागार में पीठासीन पदाधिकारी सह मेयर रुमाराज की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में मानव बल प्रोवाइड कर रहे हैं आउटसोर्सिंग एजेंसी एस के सिक्योरिटी एंड सर्विसेज के द्वारा इकरारनामा की शर्तों का उल्लंघन किए जाने के कारण उत्पन्न स्थिति पर विचार किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

- रेफरल सिस्टम को मजबूत करने की कवायद तेज - बच्चों को भूखे पेट न सोने दें - 11 जिलों के स्वास्थ्य पदाधिकारियों को मिले स्पष्ट निर्देश -100 बेड का पीआईसीयू जल्द ही होगा हैंडओवर खबर है मुजफ्फरपुर से। 22 फरवरी चमकी बुखार से निपटने के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं इस संबंध में किये जाने वाले सघन जागरूकता कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर 11 जिलों की एक समीक्षात्मक बैठक -सह- कार्यशाला का आयोजन स्थानीय होटल में शनिवार को किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रधान सचिव,स्वास्थ्य विभाग संजय कुमार,कार्यपालक निदेशक(SHSB)मनोज कुमार,अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग कौशल किशोर,असर्दुर रहमान ,चीफ फील्ड ऑफिसर-यूनिसेफ तथा डीएम मुजफ्फरपुर चंद्रशेखर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक -सह-कार्यशाला में मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर, वैशाली,दरभंगा,सारण, सिवान,गोपालगंज,मोतिहारी,बेतिया,सीतामढ़ी और शिवहर जिले के सिविल सर्जन,डीपीएम ,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,सभी वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी एवं मुजफ्फरपुर जिले के सभी पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे। एसकेएमसीएच के अधीक्षक एवं प्रिंसिपल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। प्रधान सचिव श्री संजय कुमार ने कहा कि एईएस/चमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल की जा रही है। इस संबंध में सभी 11 जिलों के उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अभी से ही एईएस के प्रभावी नियंत्रण को लेकर पूरी तरह से तैयार रहे। इस संबंध में किसी तरह की कोताही पर कार्रवाई निश्चित होगी। कहा कि संवेदनशील बने।सभी चिकित्सक सेवा भावना से कार्य करें । उन्होंने एईएस/चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत संरचना के सम्बंध में विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिडियोर(एसओपी) बना हुआ है ।उसपर बेहतर तरीके से अमल करने की जरूरत है। कहा कि गांव स्तर पर और सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने की आवश्यकता है । उन्होंने अपील किया कि बच्चे रात में खाली पेट न सोए। वे अकेले नहीं बल्कि अपने अभिभावक के साथ सोए। उन्होंने बताया की अक्सर देखा गया है कि कन्वर्जन / सीजर सुबह 4 से 5के बीच होता है। पूर्व में ऐसा देखा गया है कि रोगी को गांव से अस्पताल लाने में 4 से 5 घंटे का समय लग जाते हैं। इसे देखते हुए रेफरल सिस्टम को भी आवश्यक रूप से बेहतर करने की जरूरत होगी। साथ ही प्रखंड स्तर पर प्रत्येक पीएससी को कारगर तरीके से कार्य करना होगा । उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज और केजरीवाल अस्पताल इन दो जगहों पर अधिक से अधिक लोग आते हैं । वहां पर बेहतर सेवा देने के लिए हम कृत संकल्पित हैं । बताया कि एसकेएमसीएच में 100 बेड का पीआईसीयू को अप्रैल के अन्त तक हैंड ओवर करा दिया जाएगा ।चिकित्सक और नर्सों को गहन प्रशिक्षण के लिए दिल्ली भेजा गया है। आईसीयू बेहतर ढंग से चलाए जाएं इसके लिए पटना एम्स से करार किया गया है । आईसीयू बेहतर ढंग से चले इसके लिए यदि प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी तो पटना एम्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय रहते हम कोशिश कर रहे हैं कि कि हमारी तैयारी पूरी रहे ताकि जब ऐसा सीजन शुरू हो और जिन्हें सेवा की आवश्यकता होगी हमारे द्वारा उन्हें बेहतर सेवा दिया जा सके ।। बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि एईएस/ चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर बनाई गई कार्य योजना को धरातल पर उतारने हेतु प्रशासन कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर जिला स्तरीय कमेटी, उप समितियां एवं विभिन्न विभागों के साथ नेहरू युवा केंद्र ,रेड क्रॉस इंडिया, तथा अन्य विभागों को अलग-अलग दायित्व सौपें गए हैं। उनके द्वारा की जा रही गतिविधियों का सतत अनुश्रवण किया जा रहा है। कहा कि मैटरनल एवं शिशु स्वास्थ्य सेंटर बनकर तैयार है। पीआईसीयू भी अप्रैल माह के अंत तक तैयार हो जाएगा। इनमें सभी आधुनिक सुविधाएं सुलभ होंगी ।सभी आवश्यक दवाइयां उपकरण यंत्र उपलब्ध होंगे ।कार्यशाला में उपस्थित यूनिसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ भूखे पेट बच्चों को न सोने दें । यूनिसेफ के राज्य प्रमुख असर्दुर रहमान ने बताया कि किस प्रकार यूनिसेफ बिहार सरकार के साथ मिलकर उस बीमारी से लड़ने में सहयोग प्रदान करेगा एवं बचाव हेतु किस प्रकार से यूनिसेफ मदद करेगा। डॉ सैयद हुब्बेअली ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में रात में भूखे पेट बच्चे को ना सोने दें ।उन्हें भरपेट खिला करके ही सुलायें। गौर तलब है कि कुल जिले में कुल 459 केस में 62% यानी 285 केस सिर्फ पांच प्रखंडों में पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव, संजय कुमार मनोज कुमार ईडी, इस एच एसबी , डॉ एन के सिन्हा,सहित अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी मौजूद थे।

मातृभाषा हमारी संस्कृति और संस्कार का द्योतक है ।मातृभाषा के साथ अन्य भाषाओं के सम्मान एवं महत्व से अन्य भाषाओं का विकास होगा ।मातृभाषा में अपनी बातों को व्यक्त करने में सुविधा होती है ।भाषा और संस्कृति से लगाव देश को एक सूत्र में बांधने में सहायक होता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

स्थानीय शहीद स्मारक भवन में लोजपा द्वारा आयोजित आगामी 14 अप्रैल को बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट रैली के सफल आयोजन को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद चंदन सिंह ने कहा कि लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान 21 फरवरी से रैली को सफल बनाने हेतु यात्रा पर हैं ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

संजय मोदी वार्ड सदस्य की खोज के लिए आक्रोश ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हवेली खरगपुर क्षेत्र के अररिया बाबा स्थान आज शाम 3 बजे से कुश्ती शिव धुन का आयोजन किया गया है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।