भाजपा में पद का नहीं दायित्व का महत्व होता है कार्यकर्ता देश हित में सजक रहकर काम करे ये बाते नगर भाजपा की और से आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

प्रखंड व अंचल कार्यालय में व्याप्त अनियमितता,क्षेत्र में बढ़ते अपराध,रेल कारखाना के घोटालेबाज पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के जमालपुर नगर व प्रखंड इकाई के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

हवेली खरगपुर क्षेत्र के शामपुर थाना के निकट शराब बनाया जाता है। उसके बाद रात्रि में सप्लाई किया जाता है।आस-पास के गाँव से लेकर दूर-दूर गाँव तक रात्रि 12:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक शराब को पहुँचाया जाता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुंगेर की तरफ जा रही है ऑटो से भारी मात्रा में खड़कपुर पुलिस ने शराब को जब्त किया। जिसमें 860 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ चार महिला एवं एक पुरुष को भी गिरफ्तार किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके दो महीने से ज्यादा समय से लोग सीएए के विरोध में धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन शनिवार को हिंदू सेना की धमकी के बाद रविवार को इस इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा उपायों के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। दरअसल, शनिवार को हिंदू सेना ने विरोध प्रदर्शन स्थल को बंद करने का आह्वान किया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज होने वाले जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार के लगभग प्रखंड एवं जिला से कार्यकर्ता बीती रात पटना पहुँचे।कार्यक्रम में बिहार के संस्कृति एवं सभ्यता को दिखाया गया यह जानकारी जदयू के युवा नेता वरुण कुमार भारती ने दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

विद्या भारती के विद्यालय का कार्य समाज में भारतीय संस्कृति को प्रतिस्थापित करना है इसके लिए प्रधानाचार्य के अंदर सामाजिक समरसता का भाव होना अति आवश्यक है। वह विद्यालय छात्र अभिभावक समिति समाज एवं राष्ट्र का दीप स्तंभ होता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पटना के आधार पर नियोजित शिक्षकों के लिए समान काम हेतु समान वेतन लागू करने के लिए चल रहे धरना का आज पाँचवा दिन है। सभा की अध्यक्षता श्री प्रभाकर चंद्र प्रभात ने की धरना दे रहे शिक्षक शिक्षिका का कहना है कि एक ओर सरकार के मंत्री सदन में माननीय शिक्षक प्रतिनिधियों को वेतन बढ़ाने की बात करते हैं तो दूसरी तरफ प्रशासन को हड़ताली कर्मियों पर कार्रवाई की बात करते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कार्यालय नगर निगम ने ज्ञापांक 834 दिनांक 29 फरवरी 2020 को जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश चौधरी के आदेशानुसार 55 शिक्षक शिक्षकों को निलंबित कर दिया पत्र में कहा गया कि 27 फरवरी 2020 से जिला के दो केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य था। जिसमें मूल्यांकन का बहिष्कार करने एवं छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में इन तमाम शिक्षक शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।