सोमवार को भाजपा जिला संयोजक कला संस्कृति प्रकोष्ठ सतगुरु ठाकुर के आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ता ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष राजेश, जिला प्रवक्ता शैलेश चौधरी, महिला प्रकोष्ठ के महामंत्री महिला प्रकोष्ठ सारिका जी, नारायण मंडल, रंजन, राखी शर्मा अन्य गन्ने मान नेता उपस्थित थे और सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठा रहे थे

मुंगेर शहर के बीच 175 जगहों पर कार्यपालक दंडाधिकारी की तैनाती एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी शांतिपूर्ण वातावरण के लिए यह तैनाती की गई थी क्योंकि होली का त्यौहार शांति और सद्भाव का है इसलिए यह तैनाती जिलाधिकारी के निर्देशानुसार किया गया था और शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाए गए किसी प्रकार की कोई घटना की सूचना नहीं है छिटपुट घटनाएं को छोड़कर शांतिपूर्ण वातावरण में होली का त्यौहार संपन्न किया गया

बुधवार से लेकर 3 दिन तक बैंक बंद रहने की सूचना मिली है बैंक ग्राहकों से अनुरोध है कि वह अपना बैंक संबंधित सभी कार्य आज ही 30 मार्च को ही कर ले अन्यथा 3 दिनों तक बैंक बंद रहने से किसी भी प्रकार का जमा निकासी अन्य बैंक संबंधी कार्य नहीं कर पाएंगे ग्राहक 31 मार्च वित्तीय वर्ष का आखरी दिन की छुट्टी, 1 अप्रैल को अकाउंट्स क्लोजिंग का दिन है इसलिए उस दिन भी बैंक ग्राहकों का काम नहीं किया जाएगा, 2 अप्रैल गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेगी इन सभी कारण बैंक बंद रहने की सूचना मिली है इसलिए ग्राहकों से अनुरोध है आप अपना बैंक संबंधी कार्य आज ही कर ले

Transcript Unavailable.

होली भारत का सबसे बड़ा पर्व और देश की संस्कृति की पहचान : अभिनेता राजन कुमार होली में रंग लगाने के नाम पर महिलाओं से अभद्रता बंद हो; हीरो राजन कुमार की अपील बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता राजन कुमार ने इस होली पर अपने सभी फैन्स और पूरे देशवासियों को रंगों के पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि होली भारत का सबसे बड़ा पर्व है और देश की संस्कृति की एक पहचान है। होली का पर्व प्यार और सद्भावना से जुड़ा त्योहार है जिसमें एकता का रंग साफ तौर पर रूप झलकता है। इस त्योहार को रंग और गुलाल के साथ मनाया जाता है मगर दरअसल यह दिलों में एक जोश और एक उत्साह पैदा करने वाला पर्व है। राजन कुमार ने हर तरह की होली का आनंद उठाया है। चाहे वो मथुरा की लठमार होली हो, या फिर मुंगेर के गांव वाली होली या मुम्बई की डीजे होली। उनकी पहली फ़िल्म शहर मसीहा नही में भी एक कलरफुल होली गीत था "ये तो होली का नशा है" इस गीत में राजन कुमार और त्रिशा खान ने बेहतरीन डांस किया था और यूट्यूब पर यह गीत मौजूद है। इसे खूब देखा जाता है खास तौर पर होली के अवसर पर इस सांग को दर्शक खूब देखते हैं। राजन कुमार का मानना है कि होली असल मे तमाम दुश्मनी और खटास भूलकर गले लग जाने वाला त्योहार है। इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए और जीवन मे खुशियों का रंग बिखेरना चाहिए। राजन कुमार काफी समय से होली में रंग लगाने के दौरान महिलाओं से अभद्रता और बदतमीजी के विरुद्ध आवाज उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि बेशक होली मजाक मस्ती का पर्व है मगर हमे भारतीय सभ्यता संस्कृति को कभी नही भूलना चाहिए। लोग होली के नाम पर, रंग लगाने के नाम पर खास कर छोटे शहरों और गांवों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। यह सही नही है। हमारे देश की गंगा जमनी तहज़ीब कभी इसकी इजाजत नही देती कि आप किसी के सम्मान से खेलें। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित राजन कुमार ने इस होली लोगों से अपील की है कि ज़िन्दगी को शांति और सुकून से रंगीन बनाएं, हंगामा और शोर शराबे से बचकर एक मर्यादा में रहते हुए इस महा पर्व को मनाया जाए।

सोमवार को दिलावरपुर मोहल्ले मुंगेर में होली का गाना बजाने को लेकर विवाद हो गई जिसमें सूरज कुमार नामक युवक बुरी तरह से घायल हो गए जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया वही उनकी मां से बातचीत किया तो उन्होंने बताया कि गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें मेरा पुत्र को बुरी तरह से लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया जिसे मैं इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई हूं

सोमवार को होली के शुभ अवसर पर किला परिसर शहीद स्मारक भवन में पत्रकारों ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित कर एक दूसरे को गुलाल लगाए और खुशियां मनाएं होली की बधाइयां दी साथ ही साथ यह भी संदेश दिया कि हमारे तमाम साथियों अपने परिवार के साथ होली का आनंद लेंगे ग्रामीणों के लिए यह संदेश दिया कि शांति और सद्भाव के साथ आप होली का आनंद लें किसी प्रकार का कोई हुड़दंग गई ना करें हम लोग के तरफ से यह संदेश है

रविवार को मुंगेर के बड़ी बाजार स्थित भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश जैन के आवास पर कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह का आनंद उठाएं इस मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष जी को गुलाल लगाकर होली का प्रतीक किए वही कार्यकर्ताओं को भी गुलाल लगाकर अध्यक्ष द्वारा होली मिलन समारोह का आनंद लिया गया इस अवसर पर गुलाल उड़ी तालियां बजी होली के गीत का आनंद भी लिया गया साथ ही साथ राजेश जैन द्वारा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि होली शांति और श्रद्धा का प्रतीक है इसलिए आप लोग शांतिपूर्ण होली का आनंद लें

हवेली खड़कपुर के बेहरा पंचायत मुखिया बबीता देवी ने पंचायत वासियों को दिया होली का ढेर सारी शुभकामनाएं उन्होंने कहा कि हम हमेशा जनता के लिए तत्पर खड़े रहते हैं उन्होंने जनता से अपील किया कि होली में भेदभाव को मिटाकर हम सभी को होली धूमधाम से मनाना है सोशल डिस्टेंस का पालन करना है मास्क भी जरूरी है सरकार के करोना गाइडलाइन को देखते हुए इस बार होली मनाना है आपस में भाईचारा प्रेम प्यार बनाए रखना है

खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत इटहरी पंचायत के गुड़िया तेरा के समीप टूटी पुलिया होने के कारण आवागमन बाधित होने के कारण यहां के मुखिया प्रतिनिधि लतरू पटेल से बातचीत किया गया इसकी समस्या को लेकर इसकी प्रतिक्रिया को सुनें