एनीमियामुक्त भारत कार्यक्रम से एनीमिया के ख़िलाफ़ मुहिम में मिलेगी गति मुंगेर, 03 जनवरी। एनीमिया एक गंभीर लोक स्वास्थ्य समस्या है। इससे एक ओर जहाँ शिशुओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास अवरुद्ध होता है वहीं किशोरियों एवं माताओं में कार्य करने की क्षमता में भी कमी आ जाती है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत‘ एनीमिया मुक्त भारत’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। बिहार सहित देश के सभी राज्यों में यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है । इस कार्यक्रम के तहत 6 विभिन्न आयु वर्ग के समूहों को चिह्नित कर उन्हें एनीमिया से मुक्त करने की पहल की गई है। एनीमिया में प्रतिवर्ष 3% की कमी लाने का लक्ष्य: मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि इस अभियान के तहत 6 विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं को लक्षित किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के लोगों को एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाना है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ही इस अभियान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा, आईसीडीएस और जीविका के अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई थी जिसमें विशेषज्ञ के द्वारा एनीमिया की वजह से होने वाली बीमारियों और उससे बचने के उपाय के बारे में परिचर्चा की गई थी। इस कार्यक्रम के तहत एनीमिया में प्रतिवर्ष 3% की कमी लाने का लक्ष्य भी रखा गया है। इसके लिए सरकार द्वारा 6X6X6 की रणनीति के तहत 6 आयुवर्ग, 6 प्रयास एवं 6 संस्थागत व्यवस्था की गयी है। यह रणनीति आपूर्ति श्रृंखला, मांग पैदा करने और मजबूत निगरानी पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि खून में आयरन की कमी होने से शारीरिक एवं मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है। इसके लिए सभी को आयरन एवं विटामिन ‘सी’ युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। आंवला, अमरुद एवं संतरा में प्राकृतिक रूप से विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद रहता है। विटामिन ‘सी’ ही शरीर में आयरन का अवशोषण करता है, इस लिहाज से इसकी मात्रा को शरीर में संतुलित करने की आवश्यकता है ।

सोमवार को एक नंबर ट्रैफिक मुंगेर पर यातायात थाना द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें दर्जनों वाहन का चालान भी काटा गया कागजात हेलमेट एवं मार्क्स का जांच किया जा रहा था वाहन चेकिंग देखकर इधर उधर भागते दिखे दोपहिया वाहन वाले लोग।

सोमवार को मुंगेर उपेंद्र ट्रेनिंग अकैडमी मुंगेर में सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की उन्होंने बताया कि जिले में 133 टीकाकरण सेंटर बनाए गए हैं जहां बच्चे अपने सुविधा के अनुसार टीका लगवा सकते हैं। इस मौके पर उपस्थित डीपीएम नसीम उद्दीन, डीआईओ सहित अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित थे

सोमवार को नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंगबली नगर रायपुर के मैदान में योग नगरी सामाजिक सहायता संगठन द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका1,प्रियंका कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली पूजा कुमारी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छोटी कुमारी ,शामिल हैं जबकि लड़के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले1, सनोज कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले राकेश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विशाल कुमार शामिल है सभी विजेताप्रतिभागी को संस्था द्वारा द्वारा प्रस्तुति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया जबकि मौके पर उपस्थित पत्रकार बंधु को भी सम्मानित किया गया संस्था द्वारा जिसमें डॉ सुरेश कुमार, नवीन कुमार झा, त्रिपुरारी कुमार मिश्रा, हैदर अली, रंजीत विद्यार्थी, सोनू झा, चेतन झा, इनके अलावे नया रामनगर थाना अध्यक्ष कौशल कुमार एवं एएसआई कुशलेश्वर पांडे को भी सम्मानित किया गय

*मेडिकल कॉलेज की प्रक्रिया शुरू होने के पहले नीतीश को मुंगेर घुसने नहीं देंगे - केशरी* (इस साल हर हाल में मेडिकल कॉलेज हासिल करेंगे) जिस तरह श्रीकृष्ण सिंह मुंगेर पुल के खलनायक थे उसी तरह से ललन सिंह मुंगेर मेडिकल कॉलेज के खलनायक साबित हो रहे हैं लेकिन हमलोग इसी साल हर हाल में मुंगेर मेडिकल कॉलेज हासिल करेंगे। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अपने आवासीय कार्यालय के समक्ष मेडिकल कॉलेज के मुद्दे पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा। विचार-गोष्ठी में मुख्य अतिथि छात्र एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सोमवंशी उपस्थित थे। श्री केशरी ने कहा कि मुंगेर सांसद ललन सिंह मुंगेर मेडिकल कॉलेज को उसी तर्ज पर मुंगेर प्रमंडलीय क्षेत्र के बेगुसराय ले जाना चाहते हैं जिस तर्ज पर श्रीकृष्ण सिंह मुंगेर पुल को तत्कालीन मुंगेर जिला के तथाकथित क्षेत्र मोकामा ले गए थे। छात्र अध्यक्ष प्रीतम सोमवंशी ने कहा कि मुंगेर को जातीय, राजनीतिक एवं क्षेत्रीय भेदभाव के कारण अब तक विकास के दौड़ से बाहर रखा गया लेकिन अब इन हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी, सोनी सिन्हा एवं शोभा देवी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज स्थापित होने पर यहां सभी रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर बैठेंगे जिससे किसी भी मरीज को इलाज के अभाव में बेमौत नहीं मरना पड़ेगा। विचार-गोष्ठी में आजाद शर्मा, अजय प्रसाद सिंह, सत्यनारायण साह, सखीचंद यादव, मो० निशात आलम, मो० सलाम, बबलु गुप्ता, ललन बिंद, चन्दन गुप्ता, शंकर यादव, अजय सिन्हा एवं रामविनय कुमार आदि मौजूद थे।

मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान सोमवार को 10 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि जिले में जांच के दौरान सोमवार को 10 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं लोग सतर्क रहें मार्क्स का प्रयोग अवश्य करें भीड़ भाड़ में ना जाए ताकि अपने आप को सुरक्षित रख सके

बड़ी खबर, मुंगेर में स्कूलों को किया गया बंद, अभी-अभी DM ने जारी किया आदेश* बिहार राज्य के मुंगेर जिला में सर्दी का कहर जारी है, जिसका असर पुरे बिहार में भी देखा जा रहा है. ऐसे में मुंगेर के स्कूलों को 8 जनवरी तक के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है. मुंगेर जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए ये फैसला लिया है. शीतलहर के कारण मुंगेर के जिलाधिकारी ने शहर के सभी 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को 8 जनवरी तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है. यह आदेश निजी और सरकारी दोनों विद्यालयों पर लागू होगा. मुंगेर डीएम के द्वारा जारी किये गये आदेश में ये साफ कहा गया है कि बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. बच्चों की सेहत पर शीतलहर के कारण बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए मुंगेर के स्कूल बंद रहेंगे. यह आदेश 3 जनवरी यानी सोमवार से ही प्रभावी हो जाएगा. बता दें कि इन दिनों बिहार का मौसम काफी बदला हुआ है. नए साल के पहले दिन ठंड काफी बढ़ गई. सुबह कोहरे के साथ ठिठुरन में काफी इजाफाहुआ.है।बिहार समेत कई जिलों में सुबह से लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए. मौसम विभाग के मुताबिक रात में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है. पछुआ हवा के प्रभाव से बिहार में ठिठुरन काफी बढ़ गई है. एक सप्ताह में मौसम में काफी बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है।

रविवार को सदर अस्पताल के परिसर में हर आने जाने वाले मरीज हो या उनके परिजनों का कोविड-19 किया जाता दिखा क्योंकि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए या व्यवस्था अपनाई गई है जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह जांच सदर अस्पताल में किया जा रहा है ताकि यह पता चल सके मरीज जो है किस स्थिति में है या उनके परिजन की स्थिति क्या है।

नूतन वर्ष का आगाज शनिवार को बरियारपुर के लोगों ने पूजा-पाठ व पिकनिक मनाकर किया। शुक्रवार की रात जैसे ही घड़ी की सूई 12 बजे पर पहुंची लोगों में एक-दूसरे को बधाई देनी शुरू कर दी।लोगों ने नूतन वर्ष का स्वागत अपने-अपने दरवाजे पर हैप्पी न्यू ईयर का रंगोली बनाकर, सड़कों पर हैप्पी न्यू ईयर 2022 लिखकर और पटाखे फोड़ कर नववर्ष का आगाज किया। जगह-जगह युवकों ने डीजे की धुन पर देर रात तक मस्ती की।लोगों ने नव वर्ष के अवसर पर विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर जमकर धमाल मचाया।अहले सुबह ऋषिकुंड में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।लोग परिवार व दोस्तों के साथ ऋषिकुंड के गर्म जल में स्नान कर आसपास जंगलों में पिकनिक का मजा उठाया।कड़ाके की ठंड के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ देर शाम तक ऋषिकुंड गुलजार रहा।स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची। अधिकांश लोगों ने स्नान कर कुंड किनारे स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की और सुख शांति की कामना की।पिकनिक के लिए कोई परिवार के साथ तो कोई दोस्तों के साथ पहुंचे हुए थे।

शनिवार को नए साल के उपलक्ष में मां चंडिका स्थान में पूजा अर्चना करने हेतु लोगों की उम्र पड़ी भीर लंबी कतार लग कर लोक पूजा का अर्चना कर रहे थे वही भक्तजनों से बात के दौरान बताया गया कि इस महामारी को देखते हुए हम लोग पूजा करने आए हैं मां से विनती कर रहे मां इस महामारी को अपने चरणों में रखें इसीलिए हम लोग इस ठंड में मां के दरबार में लंबी कतार लग कर पूजा अर्चना कर रहे हैं ताकि हमारे बाल बच्चे एवं हमारे समस्त जिले वासियों रक्षित रहे