खगरिया जिला के परबत्ता प्रखंड के अगुवानी गंगा घाट पर श्रद्धालु का उमरता हुआ भीड़ देखा गया, बताया जा रहा हे की आज श्रावण पूर्णिमा का अंतिम सोमबारी होने, और राखी बंधन का त्यहार होने के करण, अगुवानी के गंगा घाट पर महिला, पुरुष श्रद्धालु का घाट पर अस्नान करने के लिए काफी भीड़ देखा गया, गंगा घाट में परबत्ता तेमथा, कवेला, रामपुर, के अलबे की गांव के लोग गंगा के अपन धाम को आये में रविंद्र कुमार खगरिया mv न्यूज से
खहारिया जिला के चौथम बिधान क्षेत्रः के चुनाव बिधायक पद सर लरे, खगरिया जिला के गरीबो और सोशितो के अधिकार को लेकर शेर कई तरह धरने वाले कॉमरेड सत्यनारायण सिंह नहीं रहे डी ऍम से लेकर सचिव तक के कार्यलयो में घुश कर बेबाकी से अपनी बात रखने वाले सी पि आई सचिव कॉमरेड अब नहीं रहे, राजकीय सम्मान के लिए कॉमरेड सत्यनारायण सिंह का पार्थिव शरीर बिहार विधानसभा परिसर में नहीं लाया जाएगा मसलन कोरोनावायरस की वजह से नाही उनके पार्टी कार्यालय अजय भवन या खगरिया के जिला कार्यालय योगेंद्र भवन में ही सम्मान समारोह के लिए नहीं लाया जा सकेगा पार्थिव शरीर खगरिया में अपने जन नेता को एक पल देखने के लिए लोग तरस रहे हैं पटना से ही सरकारी व्यवस्था के अनुसार उनकी अंतिम संस्कार करने की सूचना आ रही है, में रविंद्र कुमार खगरिया से
भाई और बहन के पवित्र रिश्ते और उनके प्रेम की डोर का दिन है रक्षाबंधन राखी के इस नाजुक से धागे से भाई बहन के दिल जुड़े होते हैं हर साल सावन माह की पूर्णिमा पर पूरे देश में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है हिंदू धर्म मैं ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों में भी इस त्यौहार को काफी महत्व है इस बार रक्षाबंधन पर आयुष्मान का शुभ संयोग बन रहा है रक्षाबंधन पर ऐसा शुभ संयोग 29 साल बाद आया है साथ ही इस साल भद्रा और ग्रहण का साया भी रक्षाबंधन पर नहीं कर रहा है हालांकि साल के इस सबसे अहम दिन कई भाई-बहन एक दूसरे से ना मिल पाएंगे क्योंकि कोरोना काल के कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर रोक लगी हुई है और ऐसे में हर भाई अपनी बहन और हर बहन अपने भाई तक नहीं पहुंच पाएंगे हालांकि उनके पास वीडियो कॉल के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ने का मौका है बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता है चावल की खुशबू और केसर का सिंगार राखी तिलक मिठाई और खुशियों की बौछार बहनों का साथ और बेशुमार प्यार मुबारक हो आपको राखी का त्यौहार
भाजपा नेता संजीव मंडल ने गृहमंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की किया कामना मुंगेर के प्रसिद्ध समाजसेवी तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजीव मंडल ने देश के गृह मंत्री भाई अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने पर चिंता जाहिर करते हुए ईश्वर से जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। श्री मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के दुख तथा सुख में हमेशा साथ रहते हैं । चाहे समाज सेवा की बात हो या लोगों को मदद पहुंचाने की बात, भाजपा कार्यकर्ता हमेशा से इसमें आगे रहने का प्रयास करते हैं । जिसका परिणाम है कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में सबसे अधिक भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं । श्री मंडल ने कहा कि देश के गृहमंत्री भाई अमित शाह जी कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी में लोगों को तत्पर होकर मदद पहुंचाने में जुटे रहे, जिसके कारण आज वे भी कोरोना पॉजिटिव हो गए । श्री शाह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पूरे देश में पूजा पाठ तथा दुआओं का सिलसिला जारी है । श्री मंडल ने ऐसी परिस्थिति में कोरोना सें डटकर मुकाबला करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने का नहीं, बल्कि उससे मुकाबला करने का जज्बा रहना चाहिए।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजद ने तैयारी शुरू की बिहार विधानसभा चुनाव की संभावना को देखते हुए राजद चुनाव की तैयारी में जुट गया है।इसी के तहत रविवार को जिला राजद कार्यालय में जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में जिले के नौ प्रखंड के प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया।बैठक का संचालन जिला प्रधानमहासचिव डॉ शरद राय उर्फ बमबम यादव ने किया।बैठक प्रारंभ होने के पूर्व राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव का 66 वां जन्मदिन पर मुंगेर जिला राजद परिवार की ओर से बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दिया गया। प्रखंड प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव कोरोना काल मे टालने के लिए राजद सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग से माँग किया गया, लेकिन सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा बिहार की जनता के जान की परवाह किये बगैर चुनाव कराने के जिद पर अड़ी है, ऐसी स्थिति में राजद भी जिले के संगठन को मजबूत करने को लेकर जिले के पदाधिकारियों को नौ प्रखंडों में प्रभारी नियुक्त किया है ।जिसमे एक जमालपुर नगर के प्रभारी को चेंज करते हुए प्रो बी एन ठाकुर को जमालपुर नगर का प्रभार सौंपा गया है। बैठक में नव नियुक्त प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमहासचिव शरद राय ने पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देश को बताते हुए कहा कि 3 अगस्त को अपने अपने प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष के साथ बैठक आयोजित कर प्रखंड ,पंचायत तथा बूथ कमिटी के सदस्यों की सूची लेंगे। साथ ही प्रखंड के संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा कर गोपनीय रिपोर्ट समर्पित करेगें। बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्यपरिषद सदस्य नरेश सिंह यादव ने कहा कि लालू राबड़ी के शासन काल के उपलब्धियों की जानकारी कार्यकर्ताओं एवँ आम जन में पहुंचाने की जरूरत है । लालू प्रसाद ने बिहार वासियों को अपने शासन में जो आत्मसम्मान, स्वाभिमान एवं बेजुबानों को जुवान देने का जो काम कियें हैं वे भुलाए नहीं भुलाया जा सकता है। वहीँ नीतीश मोदी के 15 वर्षों की शासन काल में बिहार की शिक्षा व स्वस्थ व्यवस्था चौपट हो गया है । इनके शासन में भ्रष्टाचार, अफसरशाही और अपराध का बोलबाला हो गया है ।उसे भी आम लोगों तक पहुंचाना है। बैठक में राज्यपरिषद सदस्य शैलेश कुमार उर्फ मंटू यादव ,जिला उपाध्यक्ष प्रो विनय कुमार सुमन,संजय सिंह उर्फ मुन्ना,संजय पासवान,प्रवक्ता मंटू शर्मा, प्रदेश महासचिव प्रमोद कु यादव महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद, बबिता भारती, दुर्गेश सिंह,प्रो बी ऐन ठाकुर, निरंजन यादव उपस्थित थे।
मुंगेर प्रमंडल के विकास में जयप्रकाश नारायण यादव का अहम भूमिका-बमबम जिला राजद प्रवक्ता बमबम राय की अध्यक्षता में रविवार को भारत सरकार के पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड राजद के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर जिला राजद के उपाध्यक्ष सह राज्य परिषद सदस्य प्रो विनय कुमार सुमन, डीएसएस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यादवेंद्र रणधीर ,जिला राजद के प्रधान महासचिव डॉ बमबम यादव ,जिला पंचायती राज के जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव ,जिला राजद के महासचिव निरंजन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री राय ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यूं तो मुंगेर के साथ-साथ बांका के भी सांसद रहे ,पर उनका राजनीति कार्यक्षेत्र मुंगेर रहा। मुंगेर प्रमंडल हो या मुंगेर में विश्वविद्यालय का निर्माण , पूरे मुंगेर प्रमंडल में हुए विकास कार्य में उनका अहम भूमिका रहा है। खड़गपुर अनुमंडल बहुत पिछड़ा क्षेत्र था, पर जब जयप्रकाश नारायण यादव वहां से 1980 में विधायक निर्वाचित हुए तो उन्होंने खड़गपुर में गली-गली सड़क निर्माण के साथ-साथ विकास को नया अंजाम दिए। आज हम लोग उनका जन्मदिन मना कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि बेटियों के लिए मायके की सुखद यादों की सौगात लेकर आती है रक्षाबंधन इस रक्षाबंधन पर प्रत्येक बहने अपने भाइयों की कलाइयों पर एक एक राखी अवश्य बांधकर उन्हें सम्मानित करें विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 92787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या यह प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप इस स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या यह प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
भारत के गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव निकला यह जानकारी वह खुद अपने ट्विटर से ट्वीट किया उन्होंने कहा कि मुझ में करो ना का लक्षण दिखाई दिया तो हम जांच करवाएं जांच में कोरोना पॉजिटिव आया उन्होंने कहा कि हम उन सभी से अनुरोध करते हैं जो कि मेरे संपर्क पिछले कुछ दिन से मिले थे वह भी होम क्रोंटेन हो जाए
राहत शिविर में जाकर डॉक्टर अपने सहयोगी के साथ कर रहे ही कोरोना जांच खगड़िया।मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा० राजीव कुमार इन दिनों एक्टिव नजर आ रहे हैं।अपने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जाकर कोरोना जाँच भी करवा रहे हैं।मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र में कोरोना जाँच करने के बाद बलहा बाजार में कोरोना की जाँच किया तो वहीं अमनी पंचायत में देर शाम जाकर वाढ-राहत शिविर में जाकर लोगों की कोरोना जाँच किया।डा० राजीव ने बताया की प्रत्येक दिन अस्पाताल से लेकर पंचायत में कोरोना जाँच किया जा रहा है।वहीं जाँच में स्वास्थ्य कर्मी गौतम कुमार ,पंकज कुमार के अलावे कई कर्मी पुरा-पुरा सहयोग दे रहा है।वहीं अस्तपातालों में चिकित्सक भी आउटडोर संभाल रखे हैं।
खगरिया मानसी के बागमती नदी में 3 बर्षीय बच्चे कि डूबने से हुई मौत ************************************* खगरिया जिला के खगड़िया।मानसी प्रखंड के के अमनी चकला मुसहरी में नदी में डुबने से एक बच्चे मौत की खबर प्राप्त हुआ है।बताया जा रहा है वार्ड न०-2 अमनी चकला मुसहरी के तीन वर्षीय एक बच्चा का बागमती नदी में डुबने से मौत हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की वार्ड न०-2 के शंभु सदा की पत्नी राशन लाने के लिए गई थी।तभी उसका तीन वर्षीय पुत्र बाँध पर खेल रहा था वहीं बकरी को देखने के लिए पहुँचा बच्चा बाँध के बागमती नदी में जा गिरा ओर उसकी मौत हो गया।ग्रामीणों ने शव को निकाला।वहीं मानसी सीओ अरुण कुमार सरोज ने बताया की सुचना मिलने पर जाँच के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है।इधर अमनी के पुर्व मुखिया सह जिला जद यू उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह,वर्तमान मुखिया प्रतिनीधी सह अनुसुचित जाति के राजद के जिला अध्यक्ष डब्लु पासवान ने दुख जताया है।एवं जिला एवं स्थानीय प्रशासन से सहयोग करने की मांग किया है।में रविंद्र कुमार खगरिया mv न्यूज से
