राहत शिविर में जाकर डॉक्टर अपने सहयोगी के साथ कर रहे ही कोरोना जांच खगड़िया।मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा० राजीव कुमार इन दिनों एक्टिव नजर आ रहे हैं।अपने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जाकर कोरोना जाँच भी करवा रहे हैं।मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र में कोरोना जाँच करने के बाद बलहा बाजार में कोरोना की जाँच किया तो वहीं अमनी पंचायत में देर शाम जाकर वाढ-राहत शिविर में जाकर लोगों की कोरोना जाँच किया।डा० राजीव ने बताया की प्रत्येक दिन अस्पाताल से लेकर पंचायत में कोरोना जाँच किया जा रहा है।वहीं जाँच में स्वास्थ्य कर्मी गौतम कुमार ,पंकज कुमार के अलावे कई कर्मी पुरा-पुरा सहयोग दे रहा है।वहीं अस्तपातालों में चिकित्सक भी आउटडोर संभाल रखे हैं।
