नमस्कार आप सुन रहे है मोबाइल वाणी और एक लंबे अरसे के बाद आप सभी के साथ मैं असमा... इन योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान निधि योजना काफी अहम है. इस योजना के तहत सरकार किसानों के बैंक खातों में हर साल 6000 रुपये जमा करती है। यह राशि वित्तीय वर्ष में तीन बराबर किस्तों में किसानों को सीधे उनके खाते में पैसे हस्तांतरित कर दी जा रही है. केन्द्र सरकार ने नए वित्त वर्ष में किसानों के नाम लाभार्थी के रूप में लिस्ट में जोड़े हैं. नए वित्तीय वर्ष के आरंभ पर किसानों को उनका लाभ दिया जा रहा है...... इससे पहले किसानों को अपना नाम सूची में जांचने और नए नाम जोड़ने का अवसर दिया गया. इसी के अनुसार लिस्ट में दिए गए किसानों के नाम और खाता नं के मुताबिक उनके खातों में पैसे हस्तांतरित किए गए हैं....... जिन किसानों को इस योजना का लाभ सरकार की तरफ से दिया गया है उनके नाम राज्यवर/जिलेवार/तहसील/गांव के हिसाब से पी एम किसान वेब साइट पर देखे जा सकते हैं. इसमें सरकार ने सभी लाभार्थियों की पूरी सूची अपलोड कर दी है. इतना ही नहीं नाम दर्ज करा चुके किसानों की स्थिति क्या है, इसकी जानकारी किसान आधार संख्या/ बैंक खाता/ मोबाइल नंबर के जरिये भी मालूम कर सकते हैं. अगर आपकी इस योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई शिकायत है तो उसे मेबाइल वाणी ऐप पर 3 नंबर का बटन दबा कर ज़रूर दर्ज कराएं, आपसे एक बार फिर होगी मुलाकात दिजिये इजाज़त सुनते रहिये मोबाइल वाणी। पूरी खबरें ऑडियो प्ले पर क्लिक कर सुनें ...
अमरजीत गुंजन जी को लोक जनशक्ति पार्टी का तेतिया बंबर प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया सुनने के लिए क्लिक करें
Transcript Unavailable.
बीपीएल धारक को सरकारी शुल्क से मुक्त रखने की माँग।
सकारात्मक रहें, तनाव से बचें बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान भरपूर नींद और योग से तनाव दूर कर स्वस्थ रहें कोरोना के कहर के साथ हीं राज्य का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है । ऐसे में लगातार लॉकडाउन से हो रही परेशानियों ने अपने घरों में लंबे समय से अटके पड़े लोगों में मानसिक तनाव को चरम सीमा तक पहुंचा दिया है। यह मानसिक तनाव अपने साथ और भी कई रोगों को आमंत्रित करता है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों के वावजूद इस परिस्थिति का सामना करना और उससे बाहर निकलना असंभव तो नहीं लेकिन बहुत बड़ी चुनौती जरूर है , जिससे हमारी जागरूकता और सावधानी हीं बाहर निकाल सकती है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
राष्ट्रीय विधवा एवं दिव्यांग संघ तथा राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा से विशेष बातचीत विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करके पूरी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करे धन्यवाद
नगर निगम के सभागार में सशक्त स्थाई समिति की बैठक मेयर रुमाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शुक्रवार को मुंगेर विधुत शवदाहगृह के उद्घाटन के बाद शवदाहगृह में दाह संस्कार के संबंध में नियम एवं शर्तें पर विचार किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जनता दल सेकुलर के बिहार उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह कुशवाहा से विशेष बातचीत
-विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत 1 से 7 अगस्त तक चला जागरूकता कार्यक्रम - अंतिम दिन हसनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वस्थ्य शिशु प्रतियोगिता का हुआ आयोजन -प्रतियोगिता में 6 माह से 2 वर्ष के बच्चे हुए शामिल कटिहार : विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को हसनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वस्थ्य शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे पिरामल फाउंडेशन के बीटीओ बिभूति चन्द्र युगल ने बताया कि कोविड़-19 के प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुये इस प्रतियोगिता में 6 माह से 2 वर्ष के बच्चों को शामिल किया गया। कार्यक्रम में बच्चों का वजन, ऊंचाई, MUAC टैप से कुपोषण का माप एवं माताओं से 5 प्रश्न के जवाब के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए बच्चों का चयन किया गया। प्रथम पुरस्कार के लिये बैभव कुमार, द्वितीय पुरस्कार के लिए रौनक कुमार एवं तृतीय पुरस्कार के लिए मिस्टी कुमारी का चयन किया गया। विजेताओं को कोरोना के नोडल अधिकारी संजय कुमार, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरसी ठाकुर एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धन्नजय कुमार ने सम्मिलित रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट।
- कोविड-19 के दौर में आपकी सतर्कता ही संक्रमण से आपको रखेगी दूर - गांव-मुहल्लों में लोगों का शारीरिक दूरी का पालन करना अब है जरूरी - वैश्विक महामारी में आज पूरी मानव जाति को निभानी होगी अपनी जिम्मेदारी - जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन में सशर्त दी गई है छूट पूर्णिया : केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कोविड- 19 को लेकर लगातार दिशानिर्देश जारी किये जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा और बचाव की कवायद भी जारी है। लेकिन इन सब के मध्य भी संक्रमण अपना पांव पसारते जा रहा है। आज यह उन क्षेत्रों में भी पहुंच गया है जहां इसके पहुंचने की संभावना नहीं थी। गांव-मुहल्लों से भी नये-नये मामले निकल कर आ रहे है। इसका मुख्य कारण लोगों में सतर्कता और जागरूकता का अभाव है। कई लोग इसे आज भी हल्के में ले रहे हैं। उन्हें लगता है कि वे इसके प्रभाव में नहीं आएंगे। ऐसे में नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। लेकिन उन्हें यह ध्यान में रखना चाहिए कि आज कोविड-19 की चपेट में कई ऐसे लोग आ चुके हैं, जिनके संक्रमण में आने की संभावना नहीं थी। कई राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ केंद्र के कई मंत्री भी संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अति सतर्कता बरतने, सुरक्षा और स्वच्छता अपनाने वाले महानायक अमिताभ बच्चन और उनका परिवार भी कोविड के संक्रमण से प्रभावित हो चुका है। ऐसे में सोचने की बात यह है कि जब ऐसे लोग संक्रमित हो सकते हैं, तो हम और आप क्यों नहीं। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत जानकारी।
