सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार जख्मी एक रेफर

Transcript Unavailable.

बीड़ी मजदूरों के चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था मुंगेर के संदलपुर जमालपुर रोड में स्टेटिक कम मेडिकल मोबाइल यूनिट स्थापित है । यहां प्रभारी चिकित्सक है। उन्होंने बताया कि बीड़ी कार्ड बनाने हेतु बीड़ी मजदूर का आधार कार्ड ,बैंक अकाउंट का फोटो कापी, दो पासपोर्ट साइज फोटो लगता है ।पटना से आए हुए टीम के द्वारा बीड़ी मजदूरों को बीड़ी बनवा कर देखा जाता है तब बीड़ी कार्ड निर्गत किया जाता है ।कार्ड बनने के बाद बीड़ी मजदूर के परिवार को चिकित्सा लाभ यहां दी जाती है।

नशा मुक्त स्वस्थ भारत ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अखिलेश कुमार के द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया उन्होंने कहा कि नाना नानी के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कंबल वितरण का काम शंकरपुर संदलपुर एवं खड़कपुर के बागेश्वरी गांव में किया गया साथ ही उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा नशा मुक्ति व्यसन मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास हर संभव किया जा रहा है साथ ही संस्थाओं के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर गरीब बच्चों के बीच पाठ पुस्तक सामग्री भोजन आदि का वितरण का काम भी समय-समय पर किया जाता है कमल वितरण के अवसर पर संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे

संक्रांति को लेकर सजा मुंगेर का बाजार, तिलकुट बनाने में जुटे 'गया के कारीगर'* गया का तिलकुट बिहार समेत देश भर में विख्यात हैं. साथ ही यहां के कारीगर भी तिलकुट बनाने में प्रसिद्ध हैं. विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

मकर संक्रांति पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़

घने कोहरे होने के कारण पसराहा एनएच 31 पर 22 बड़े वाहनों का हुआ घमासान टक्कर में एक की मौत एक की हालत नाजुक खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के पसराहा एनएच 31 पर गाना कोहरे के कारण सड़कों पर भयंकर हादसा दो बड़े वाहनों का आमने सामने टक्कर होने के कारण एक चालक की हुई मौत और दूसरी की हालत गंभीर गंभीर हालत में चालक को ग्रामीणों के सहयोग से भेजा गया बेहतर इलाज के लिए खगरिया जिसका इलाज चल रहा है वही पुलिस के द्वारा जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर जाकर जांच में जुट चुकी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

खगड़िया जिला सहित अपने गांव का नाम फेमिना मिस इंडिया में परचम लहराने के लिए तैयार है गांव की बेटी खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के हटा गोरठारी निवासी शंभू चौरसिया की पुत्री माता भारतीय भूषण की पुत्री के द्वारा अपने गांव का नाम के साथ साथ अपने जिला और पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए फेमिना मिस इंडिया में फाइनल राउंड में प्रवेश कर चुका है और उस उम्मीद लगाया जा रहा है कि यह राउंड भी उसी के हाथ में आएगा क्योंकि उसको माता पिता को ज्यादा उम्मीद है उसे अपने बच्चा पर ज्यादा भरोसा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के सिसवा गांव में छापेमारी कर राइफल बरामद किया गया खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत सिसवा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर गोगरी थाना अध्यक्ष शरद यादव के निर्देश पर छापामारी किया गया इस छापामारी में सिसवा गांव से एक अवैध रायफल भी बरामद किया गया है वहीं थानाध्यक्ष शरद कुमार के द्वारा बताया गया कि अपराधी हथियार के बल पर एक बड़े घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था जिसकी सूचना मुझे किसी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा दिया गया इस सूचना के आधार पर जब सिसवा गांव में पुलिस दलबल के साथ छापामारी किया गया तो वहां पर एक आवाज राइफल बरामद किया गया वहीं यहां के अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस से छिपकर भागने में सफल हो गया उस अपराधी की भी जांच की जा रही है मोबाइल बानी न्यूज़ से खगरिया से रविंद्र कुमार धन्यवाद

कुलपति ने छात्र हित को देखते हुए उचित निर्णय करने का दिया आश्वासन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मुंगेर के द्वारा पूर्व सिंडिकेट के बैठक में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तालाबंदी एवं घेराव किया गया था ।। मामले का संज्ञान लेते हुए तमाम सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्य ने विद्यार्थी परिषद् के तमाम मुद्दे को सार्थक बताते हुए अपनी सहमति जताई । तत्पश्चात मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातक वन के नामांकन में राजनीतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी, इतिहास विषयों के 10% सीटों की बढ़ोतरी की जाएगी कुलपति ने जल्द ही बीआरएम कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई, विश्वविद्यालय भूमि अधिग्रहण, छात्र संघ चुनाव इत्यादि सभी मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति को छात्र हित के फैसले का स्वागत किया हैं ।। प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्र नेता बलराम कुमार वाला, नगर मंत्री विवेकानंद कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार, एसएफएस जिला सह संयोजक नचिकेता यादव, छात्र संघ उपाध्यक्ष सुमित यादव, जिला संयोजक सनी झा , नगर मीडिया प्रभारी अनुराग कुमार, नगर कार्यकारिणी सदस्य आनंद कुमार, नगर सह मंत्री सुशांत कुमार, आशीष कुमार इत्यादि मौजूद थे।