कुलपति ने छात्र हित को देखते हुए उचित निर्णय करने का दिया आश्वासन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मुंगेर के द्वारा पूर्व सिंडिकेट के बैठक में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तालाबंदी एवं घेराव किया गया था ।। मामले का संज्ञान लेते हुए तमाम सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्य ने विद्यार्थी परिषद् के तमाम मुद्दे को सार्थक बताते हुए अपनी सहमति जताई । तत्पश्चात मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातक वन के नामांकन में राजनीतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी, इतिहास विषयों के 10% सीटों की बढ़ोतरी की जाएगी कुलपति ने जल्द ही बीआरएम कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई, विश्वविद्यालय भूमि अधिग्रहण, छात्र संघ चुनाव इत्यादि सभी मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति को छात्र हित के फैसले का स्वागत किया हैं ।। प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्र नेता बलराम कुमार वाला, नगर मंत्री विवेकानंद कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार, एसएफएस जिला सह संयोजक नचिकेता यादव, छात्र संघ उपाध्यक्ष सुमित यादव, जिला संयोजक सनी झा , नगर मीडिया प्रभारी अनुराग कुमार, नगर कार्यकारिणी सदस्य आनंद कुमार, नगर सह मंत्री सुशांत कुमार, आशीष कुमार इत्यादि मौजूद थे।
