बीड़ी मजदूरों के चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था मुंगेर के संदलपुर जमालपुर रोड में स्टेटिक कम मेडिकल मोबाइल यूनिट स्थापित है । यहां प्रभारी चिकित्सक है। उन्होंने बताया कि बीड़ी कार्ड बनाने हेतु बीड़ी मजदूर का आधार कार्ड ,बैंक अकाउंट का फोटो कापी, दो पासपोर्ट साइज फोटो लगता है ।पटना से आए हुए टीम के द्वारा बीड़ी मजदूरों को बीड़ी बनवा कर देखा जाता है तब बीड़ी कार्ड निर्गत किया जाता है ।कार्ड बनने के बाद बीड़ी मजदूर के परिवार को चिकित्सा लाभ यहां दी जाती है।