बम ब्लास्ट की घटना का 1 सप्ताह बीतने के बाद भी गोगरी प्रशासन को नहीं मिल रहा है कोई सुराग अब उठने लगे हैं कई सवाल खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के थाना क्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों कई घटनाएं में बढ़ोतरी हो रही है ।घटना होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन को कोई सुराग ना मिलने के कारण अब पुलिस प्रशासन पर से आम पब्लिक ओं का भरोसा उठता जा रहा है ।और कई सवाल भी उठना शुरू हो गया है ।इसका एक उदाहरण गोगरी प्रखंड के भगवान हाई स्कूल के मैदान है जहां पर बीते 1 सप्ताह गुजरने के बाद बम ब्लास्ट घटना होने के बाद भी अभी तक गोगरी पुलिस को कोई भी सुराग ना मिलने के कारण आम पब्लिक के द्वारा सवालिया निशान खड़ा होते देखा जा रहा है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंग बली नगर से विजय विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से रेनू देवी से साक्षात्कार लिए है। जिसमें उनका कहना है कि मेरा मुखिया वैसा हो जो हमारे समाज को विकास की ओर लेकर चलें। जो हमारे सुख - दुख में साथ दे तथा अच्छा से गाँव के लिए काम करें। वह भूतपूर्व मुखिया को ही चुनना चाहती है क्योंकि उन्होंने पंचायत के ग्रामीणों के लिए निःशुल्क शिविर लगाए है तथा उनके हित के लिए सोचें है ।
सदर प्रखंड के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंग बली नगर में वार्ड संख्या 13 वार्ड संख्या 14 एवं वार्ड संख्या 15 में भूत पूर्व मुखिया रविंद्र मंडल द्वारा वृद्धा पेंशन लाभुकों के सत्यापन हेतु निशुल्क शिविर लगाकर लाभुकों का आधार कार्ड मोबाइल नंबर लेकर वृद्धा पेंशन धारियों का सत्यापन किया गया मैं जब वहां पहुंचा तो लाभुकों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पुराने मुखिया द्वारा शिविर लगाया गया है इसकी जानकारी इस शिविर में उपस्थित पेंशन धारी कमलेश्वरी साह, शिवनंदन साह, जगरूप मंडल ,विनय मंडल, समोला देवी, लूटो देवी, इत्यादि सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर प्रखंड स्थित मैदान में आजम एवं मीन मिनहाज मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच भागलपुर खरैया एवं रामपुर जमालपुर के बीच खेला गया इस मैच का लुफ्त उठाने प्रखंड विकास पदाधिकारी बीना मिश्रा एवं श्रीमत पुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि जाकिर हुसैन रूप से मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे जबकि भागलपुर ने 1-0 से रामपुर जमालपुर को पराजित किया और फाइनल में जगह बना लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला स्तरीय टी-20 पंकज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में रेड बुल मुंगेर ने पीएमसीसी क्रिकेट क्लब को हराया पचरुखी क्रिकेट मैदान पर पंकज मेमोरियल क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का पहला मैच 24 जनवरी को खेला गया था इस प्रतियोगिता में 16 अन्य जिला की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते रेड बुल मुंगेर ने 16 ओवर में 238 रन का लक्ष्य दिया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शनिवार को हर सप्ताह के भाती.इस हफ्ते भी अंचलाधिकारी सदर मुंगेर के अगवाई में विभागीय निर्देशानुसार जनता दरबार लगाकर कुल 29 फरियादियों का फरियाद सुना गया जिसमें दो मामले का निष्पादन भी किया गया इस जनता दरबार में मुंगेर के डिप्टी मेयर सुनील कुमार भी पहुंचे थे इसकी जानकारी अंचलाधिकारी द्वारा मिली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शनिवार को सदर प्रखंड के नौवागढ़ी में राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर के चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय धरना नौवागढ़ी में राजद नेता अशोक चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस धरना का संचालन बरियारपुर प्रखंड राजद के प्रधान महासचिव ओम देव पासवान ने किया धरना के मुख्य अतिथि प्रदेश राजद के महासचिव प्रमोद यादव एवं जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवकीनंदन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है लेकिन अब यह लाइलाज नहीं है। इससे बचाव के लिए पूरी सतर्कता और सावधानी बेहद जरूरी है। इसके साथ ही सही समय पर यानी शुरुआती दौर में ही लक्षण दिखने के बाद इसकी सही जांच और समुचित इलाज कराना भी जरूरी है। प्रारम्भिक दिनों में ही इस बीमारी का सही इलाज शुरू कराने से बीमारी से स्थाई निजात तो मिलती ही है| साथ ही आप आसानी से इस बीमारी को मात भी दे सकते हैं। इसके लिए टीबी की शुरुआती लक्षण दिखते ही तत्काल जाँच कराने के साथ ही चिकित्सकीय परामर्श का पालन करना भी जरूरी है। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद तत्काल चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार अपना इलाज कराएं। इस दौरान इस बात का भी विशेष ख्याल रखें कि बीमारी के ठीक होने तक दवाई का क्रम छूटने न पाए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से निवासी लखन कुमार यादव से साक्षात्कार लिए है जिसमें उनका कहना है कि इनके पंचायत का मुखिया योग,कर्मठ और ईमानदार होना चाहिए एवं सबके हित के लिए सोचने वाला होना चाहिए और जो भी काम करें वह निष्पक्ष होकर करें । वही अगर कोई भी काम या कोई भी घटना हो जाए तो उसको गांव में अपने स्तर से ही उस समस्या का समाधान करना चाहिए। वही कहते है कि गांव में ग्राम सभा छह महीने में लगती है। ग्राम सभा में जो भी प्रश्न पूछते हैं उसका जवाब संतुष्ट पूर्वक मिलता है और सरकारी योजना का लाभ मुखिया द्वारा दिया जाता है। इनके पंचायत में जो मुखिया है वह ईमानदारी से काम करते है।
बिहार राज्य के जिला खगरिया के गुगरी प्रखंड से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि खगरिया जिला के कई पंचायतों में नल जल योजना के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा निर्देश जारी किया गया था कि जिस भी पंचायत में नल जल योजना के तहत पाइप लाइन का बिछाव किया गया है और उस पंचायत में नल जल योजना का कार्य पूरा नहीं किया गया है उन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चुनाव नहीं लड़ पाएंगे ।इसके बावजूद भी कई ऐसे पंचायत है जहां पर अभी भी बिहार सरकार का नल जल योजना का कार्य पूरा नहीं किया गया है । अगर इसका सही से बारीकी से जांच किया जाए तो अभी भी बहुत सारे ऐसे पंचायत है जहां पर नल योजना में अनियमितता पाया जा रहा है और कार्यों को पूर्ण रूप से नहीं किया गया है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
