बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । इसके तहत जिले के विभिन्न प्रखण्डों के पीएचसी और सीएचसी के पुराने जर्जर भवन के स्थान पर नए अस्पताल भवन के निर्माण के साथ ही अत्याधुनिक तकनीक से लैस मशीन व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। अस्पताल में मरीजों को अच्छी सुविधाओं के साथ बेहतर सेवाएं भी मिल सके इसके लिए अमानत ज्योति कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों का लगातार क्षमतावर्धन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेर जिले के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र धरहरा प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नए आधुनिक भवन के निर्माण के साथ ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक तकनीक वाली मशीन और मरीजों के इलाज के दौरान उत्पन्न होने वाली जटिलताओं को सुलझाने के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

8 मार्च ,मुंगेर मुंगेर जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निर्माण की मांग को लेकर जिला राजद मुंगेर के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 15 मार्च को जिला मुख्यालय पर प्रभाव कारी धरना देने की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दिया गया हैं। इसे लेकर आज जिला राजद कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर धरना की सफलता के लिए गहन विचार विमर्श किया गया। विचारों प्रांत जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह ने बताया की मुंगेर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोलने की मांग अब मुंगेर में जन आंदोलन का रूप ले चुकी है।जिसकी तैयारी जिला राजद ने शुरू कर दी गई है। जिसके तहत जिले के सभी अनुमण्डल व प्रखंड मुख्यालयों में लगातार एक दिवसीय धरना के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद अब 15 मार्च को जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर महाधरना देने का निर्णय लिया गया है। धरना को प्रभाव कारी बनाने के लिए जिला कमेटी के 5 सदस्य कमेटी गठित कर पुरे जिला का दौरा कर अधिक से अधिक लोगों को धरना में शामिल होने के लिए अभियान शुरू करेंगे, साथ ही धरना में मुख्य अतिथि के रुप में केंद्र सरकार के पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव जी शामिल रहेंगे।इसके लिए उनकी सहमति भी मिल गई है।साथ ही मुंगेर जिले के राजद के सभी पूर्व विधायक पूर्व सांसद एवं प्रदेश के पदाधिकारियों को भी इस महा धरना के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। साथ ही साथ मुंगेर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया है। प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि जबसे नीतीश कुमार की सरकार बनी है तब से लगातार मुंगेर के साथ सौतेला व्यवहार करती रही है मुंगेर के सांसद ललन सिंह को मुंगेर विकास विरोधी बताते हुए कहा कि मुंगेर प्रमंडल एवं जिला मुख्यालय में अवस्थित ग्रामीण बैंक का प्रधान कार्यालय, श्रम न्यायालय, मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत बेगूसराय के सभी कॉलेजों को एवं मुंगेर पुलिस क्षेत्र से बेगूसराय को अलग कर दिया गया है।इंजरिंग और वानिकी महाविद्यालय, गंगा पुल का ऐपरोच पथ घोरघाट बेली ब्रिज आदि कई विकास कार्यों को जानबूझकर कार्य योजनाओं को लंबित रखा गया है। नीतीश सरकार की कार्यशैली के कारण मुंगेर के लोगों को आंदोलन करने पर विवश कर रही है। बैठक में आम जनों के अपने हक अधिकार के लिए जागरूक होकर आंदोलन में भागीदारी की अपील किया गया। बैठक में राज्य परिषद सदस्य नरेश सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष प्रो० विनय कुमार सुमन,संजय पासवान जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा प्रधान महासचिव प्रोफेसर शरद चंद्र राय महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविंद, महासचिव रंजीत गुप्ता,अमर भगत मो० एजाज अहमद,भवानंद कुशवाहा युवा राजद के महानगर अध्यक्ष आदर्श कु राजा प्रफुल्ल गुप्ता मोहम्मद,मो सन्नी, मो० शकील आदि उपस्थित थे।

सदर प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बीना मिश्रा एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण सुष्मिता कुमारी द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया गया इस शिविर में 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं का कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा इसकी जानकारी प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सुशील कुमार झा ने दी उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इन दोनों महिला पदाधिकारी से शिविर का उद्घाटन करवाया गया इस शिविर में हेल्थ मैनेजर के साथ डॉ मुकेश कुमार ,लेखापाल कमलेश कुमार झा ,एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मुख्य रूप से मौजूद थे वही सदर प्रखंड के सभी पंचायतों से आशा दीदी ,आंगनवाड़ी सेविका आशा फैसिलिटेटर साथ ही साथ स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एनम दीदी मुख्य रूप से उपस्थित थे

मुंगेर के राजद कार्यालय में राजद कार्यकर्ता द्वारा आवश्यक बैठक की गई इसमें मुख्य रूप से 15 मार्च को महा धरना को सफल बनाने हेतु यह बैठक की गई इसमें चर्चा किया गया कि मुंगेर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिग्री सरकार दे इसको लेकर हम लोग 15 मार्च को महा धरना का एलान किए हैं इस बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डॉक्टर देवकी नंदन सिंह राजद प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव विनय कुमार सुमन संजय पासवान नरेश यादव मंटू शर्मा इन सभी के साथ मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार हिमांशु मुख्य रूप से उपस्थित थे

सदर प्रखंड के परिसर मैं बाल विकास परियोजना कार्यालय मुंगेर ग्रामीण द्वारा सोमवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी के अगुवाई में निकाली गई सेविका सहायकों द्वारा प्रभात फेरी इस पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने बताया कि इस पर महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत है इसलिए यह महिला दिवस के रूप में 8 मार्च को मनाई जाती है इस रैली में मुख्य रूप से उपस्थित थी मुंगेर ग्रामीण की सभी एलएस एवं सेविका दीदी अर्चना कुमारी, डीजी कुमारी ,अंजुम आरा ,आरती कुमारी, पूनम कुमारी ,इरा कुमारी इत्यादि सेविकाओं ने इस प्रभात फेरी में भाग ली

धरहरा (संवाददाता):ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा बनाए गए थरहरा प्रखंड के सभी सड़कों में संवेदक के द्वारा घोर अनियमितता बरती गई है। जहां ग्रामीणों ने बताया कि L27 मे जतकुटिया टोला तक पथ निर्माण एवं 2 एस बी डी/2018-2019 भीखाकीता बजरंगबली स्थान से मध्य विद्यालय नया टोला आजाद मांझी के घर होते हुए तालाब तक पथ निर्माण में संवेदक द्वारा विभागीय इंजीनियर की मिलीभगत से प्रतिबंधित पहाड़ के मेटल का उपयोग कर घोर अनियमितता बरतते हुए सरकार के खजाने को लूटा जा रहा है,जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से करते हुए जांच कर अनियमितता में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।सनद रहे कि महगामा पंचायत और आजिमगंज पंचायत के ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को आवेदन देते हुए सड़क निर्माण में काफी पैमाने पर हुई अनियमितता की शिकायत की है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के मय पंचायत के तौफीर गाँव से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से सुजीत से साक्षात्कार लिए है जिसमें उनका कहना है कि ग्राम सभा एक ऐसा मीटिंग है जिसमें सभी पंचायत के कम से कम पांच सौ से एक हजार लोग महासभा में एकत्रित होकर अपनी योजना और अपनी विकास की बातें अध्यक्ष महोदय के सामने प्रसारित करते है। उनके गांव में ग्राम सभा की बैठक बुलाने से पहले मैकिंग के द्वारा जानकारी देने की व्यवस्था की जा रही है इसकी जानकारी उन्हें गाँव के लोगो से मिली है लेकिन इन्होने अभी तक मीटिंग में सुना नहीं है। वह कहते है कि पंचायत स्तर प्रशासन की सबसे छोटी इकाई है। अगर पंचायत स्तर मजबूत होता है तो हमारा देश भी मजबूत होता है। इसलिए पंचायत स्तर पर वैसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो शिक्षित हो तथा जिसकी भावना विचार अच्छा हो। वह लोभ लालच से ऊपर उठकर अपने समाज की सेवा कर सके तथा अपना हक के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें। सरकार की जो भी योजना है,उसके तहत भी लोगों को जागरूक करें ताकि लोग सरकार की योजना का लाभ ले सके। वही जो सरकार की आयुष्मान कार्ड योजना है उसका भी लोगों को कोई ज्ञान नहीं है जिसकारण वह उसका लाभ नहीं ले पाते है इसलिए प्रतिनिधि को इसके लिए ग्रामीणों को सुचना प्रदान करना चाहिए ताकि वह आसानी से लाभ प्राप्त कर सके।

विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के मोगली पंचायत से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से संभावित प्रत्याशी चंद्रशेखर कुमार से साक्षात्कार लिए है जिसमें उनका कहना है कि अगर वह मुखिया बनते है तो उनका एजेंडा है कि वह गांव में लड़की के लिए सरकारी स्कूल बनवाएंगे क्योकि इनके पंचायत में लड़कियों की संख्या अधिक है जिसकारण लड़कियाँ दूसरे पंचायत में पढ़ने के लिए जाती है। दूसरे गाँव में लड़कियां जब पढ़ने जाती है तो कई बार लड़की के साथ छेड़खानी या झगड़ा भी किया जाता है। इसलिए वह चाहते है कि गांव में लड़कियों के लिये स्कूल बनना चाहिए। वही कहते है कि स्कूल के लिए जमीन था लेकिन दबंगो द्वारा जमीन पर कब्ज़ा कर घर बना लिया गया है तथा कही अतिक्रमण करके जानवर को बांधा जाता है। अगर पहले वाले मुखिया इसपर ध्यान देते तो ऐसी समस्या उत्पन नहीं होती। वही उनका कहना है कि सरकार के तरफ से यह नियम है कि स्कूल में जो बच्चा फर्स्ट डिवीजन करेगा,वह कोई भी जाति का हो उसी का माता-पिता अध्यक्ष बनेंगे और जो भी पोषाहार सरकार की तरफ से बच्चों के लिए आता है वह भी सरकारी मास्टर की मिलीभगत करके खत्म कर दिया जाता है। इसलिए वह कहते है कि अगर वह वोट जीत जाये तो सरकारी सुविधाएं ग्रामीणों को प्रदान करेंगे फिर चाहे राशन कार्ड की समस्या हो या लड़की के लिए स्कूल का निर्माण कराना हो इत्यादि ।

धरहरा(संवाददाता):साई क्रिकेट क्लब मुगेंर वनाम एम सी सी धरहरा के बीच धरहरा के गाँधी मैंदान मे फाइनल मैच खेला गया।जिसमें निर्धारित 20 ओवर मे साई क्रिकेट क्लब मुंगेर ने 200 रन का बेहतरीन पारी खेलकर एम सी सी धरहरा को 19 रनो से हरा दिया । साई क्रिकेट क्लब मुगेंर ने टाँस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।