बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । इसके तहत जिले के विभिन्न प्रखण्डों के पीएचसी और सीएचसी के पुराने जर्जर भवन के स्थान पर नए अस्पताल भवन के निर्माण के साथ ही अत्याधुनिक तकनीक से लैस मशीन व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। अस्पताल में मरीजों को अच्छी सुविधाओं के साथ बेहतर सेवाएं भी मिल सके इसके लिए अमानत ज्योति कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों का लगातार क्षमतावर्धन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेर जिले के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र धरहरा प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नए आधुनिक भवन के निर्माण के साथ ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक तकनीक वाली मशीन और मरीजों के इलाज के दौरान उत्पन्न होने वाली जटिलताओं को सुलझाने के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
