बिहार राज्य के खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से निवासी लखन कुमार यादव से साक्षात्कार लिए है जिसमें उनका कहना है कि इनके पंचायत का मुखिया योग,कर्मठ और ईमानदार होना चाहिए एवं सबके हित के लिए सोचने वाला होना चाहिए और जो भी काम करें वह निष्पक्ष होकर करें । वही अगर कोई भी काम या कोई भी घटना हो जाए तो उसको गांव में अपने स्तर से ही उस समस्या का समाधान करना चाहिए। वही कहते है कि गांव में ग्राम सभा छह महीने में लगती है। ग्राम सभा में जो भी प्रश्न पूछते हैं उसका जवाब संतुष्ट पूर्वक मिलता है और सरकारी योजना का लाभ मुखिया द्वारा दिया जाता है। इनके पंचायत में जो मुखिया है वह ईमानदारी से काम करते है।