बिहार राज्य के जिला मुंगेर के हवेली खड़गपुर से मनीष कुमार कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते है ?
बिहार राज्य के हवेली खड़कपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकित के साथ राजकुमार बता रहें हैं की ये एक झालमुड़ी विक्रेता हैं और कोरोना काल के समय जहाँ कहीं भी दूकान लगाते थे तो पुलिस के द्वारा तोड़ फोड़ करके दूकान को बंद करवा दिया जाता था जिससे की जीवन यापन करने में काफी परेशानी हुई और सरकार के तरफ से भी कोई मदद नहीं मिली
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के हवेलीखड़गपुर से अंकित राज्य मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना में कैसी रही ज़िन्दगी इस कार्यक्रम के तहत मदन मोहन से बातचीत किया। मदन मोहन ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण उनका जीवन अस्त व्यस्त रहा। उन्होंने बताया कि इस महामारी में उनका जीवन यापन बहुत ही ख़राब व्यतीत रहा। जिसके चलते उनके घर में खाने के लिए राशन की समस्या उत्पन्न हो रही है। साथ ही सरकार द्वारा कोई भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
बिहार राज्य के हवेली खड़गपुर जिला मुंगेर से संवाददाता अंकित राज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटियों की शिक्षा सबकी भलाई कार्यक्रम के तहत शिवम कुमार से किया गया साक्षात्कार। शिवम् कुमार ने बताया कि बेटियों को शिक्षा देना बहुत ही जरुरी है। क्योकि हमारे समाज में आज भी बेटियों में भेद भाव किया जाता है और शिक्षा को बहुत ही नीचता की तरह देखा गया है। उन्होंने बताया कि बेटियों कि शिक्षा के लिए बेटी के माता पिता को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही बेटियों की शिक्षा पर कोई बुरा असर न दिखे जिससे वह सभी बेटियों की मदद कर रहे हैं
हवेली खरगपुर के रघुनाथपुर निवासी शबनम देवी ने बताया कि उनको दो बच्चे हैं जिसका उम्र 4 वर्ष और 6 वर्ष है आंगनवाड़ी केंद्रों पर नाम भी है लेकिन पिछले कई महीनों से कोई लाभ नहीं मिला नहीं तो पोशाक राशि मिला है नहीं तो आहार के लिए कुछ मिला है सेविका अपने मनमानी करते हैं और किसी को बताते नहीं है कि कब खुलेगा आंगनवाड़ी या नहीं खुलेगा कोई भी बच्चा अभी आंगनवाड़ी केंद्र पर नहीं जा रहा है
बिहार राज्य के हवेली खरगपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से लक्ष्मण सिंह के साथ रघुनाथ पुर से रंजन देवी बता रही हैं की आंगनबाड़ी बहुत ही कम खुलता है जिसके कारन बच्चो को पोषण आहार नहीं मिलता है
हवेली खरगपुर के रघुनाथपुर निवासी कैलाश कुमार ने बताया कि बेटियों को शिक्षा अति आवश्यक है क्योंकि बेटी और किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है बेटी एक घर से दूसरे घर में प्रकाश लाती है बेटी है तो बेटा है अगर बेटी नहीं रहेगा तो बेटा कहां से आएगा अब बेटी और बेटा में अंतर नहीं समझना चाहिए इसके लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा
कोरोना और जिंदगी कार्यक्रम के तहत एक थी दुकान पर दुकान संचालिका रेखा देवी से उनकी समस्याओं पर चर्चा।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से रेखा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि कोरोना महामारी के कारण सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन ने कैसे उनका रोजगार व जिंदगी बदल दी।
बिहार राज्य के जिला खड़गपुर से अंकित राज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटियों की शिक्षा पर काजल शर्मा से किया गया साक्षात्कार। काजल शर्मा बताती हैं कि लड़कियों के लिए शिक्षा बहुत ही जरुरी है और वह सभी लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करती हैं
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के हवेलीखड़गपुर से अंकित राज्य मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना में कैसी रही ज़िन्दगी इस कार्यक्रम के तहत मुन्ना कुमार कुमार से बातचीत किया। मुन्ना कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण उनका जीवन अस्त व्यस्त रहा। उन्होंने बताया कि इस महामारी में उनका जीवन यापन बहुत ही ख़राब व्यतीत रहा। जिसके चलते उनके घर में खाने के लिए राशन की समस्या उत्पन्न हो रही है।
