*भक्ति पूर्वक माहौल में हुआ छठ प्रतिमा का विसर्जन* *हवेली खड़गपुर से @nkit raj की रिपोर्ट* हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के अंबेडकर चौक, सोहनलाल चौक, नंदलाल बसु चौक, विषहरी स्थान, थाना मोड़ सहित अन्य स्थानों पर स्थापित की गई सूर्य भगवान की प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ तालाब में विसर्जित देर शाम यक किया गया।विसर्जन को लेकर खड़गपुर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह काफी सजग दिखे।।

हवेली खड़कपुर के बहेरा गांव में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है शामपुर थाना में लिखित मुकदमा दर्ज कराया गया है थाना प्रभारी बब्बन कुमार ने बताया कि आवेदन में लिखा हुआ है शौच के लिए महिला खेत की ओर जा रही थी अचानक तीन लोग जिनका नाम बालक सिंह रणधीर सिंह पिंटू सिंह है उनके साथ में जबरदस्ती करने लगा किसी तरह जान बचाकर भाग निकली तीनों के ऊपर नजदीकी थाना में एफ आई आर दर्ज हो चुका है थाना प्रभारी ने बताया कि मामला का छानबीन क्या जा रहा है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हवेली खरगपुर क्षेत्र में दीपावली और छठ पर्व को लेकर कुम्हार समाज के लोग मिट्टी के दीए व विभिन्न प्रकार के उपकरण बनाने में जुट गए हैं कुमार समाज के लोगों ने बताया कि इस दीपावली में अधिकतर लोग देसी उपकरण का मांग कर रहे हैं चाइनीस सामान का बहिष्कार कर रहे हैं

आलू प्याज और टमाटर की कीमतें हवेली खड़कपुर मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में आलू प्याज और टमाटर के भाव दोगुने हो गए हैं जिससे घरों का बजट बिगड़ गया है 1 महीने पहले आलू टमाटर प्याज के भाव सामान्य थे लेकिन बिहार में विधानसभा चुनाव और त्यौहारों को लेकर कीमतों में इजाफा हो गया है 1 दिन की सब्जी पर एक परिवार का खर्चा दुगना हो गया है जिसका असर देखा जा रहा है सब्जियों का राजा आलू का भी दाम बढ़ गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हवेली खरगपुर थाना प्रभारी मिंटू कुमार ने शराब माफियाओं के खिलाफ कई जगह पर छापेमारी की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से लक्ष्मण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि हवेली खरगपुर के बेहरा पंचायत के सरकार भवन में 4 /11/ 2020 को दिव्यांगों के लिए शिविर लगाया जा रहा है,जिसमें कि प्रदेश स्तर के चिकित्सक एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।वही सभी प्रकार के दिव्यांगों को जांच करने के बाद जिस प्रकार का कठिनाई होगा उस प्रकार का उन्हें सामग्री उपस्थित कराया जाएगा जो कि दिव्यांग का अभी तक सर्टिफिकेट नहीं बनाया गया है उनका सर्टिफिकेट भी बनाया जाएगा यह जानकारी बेहरा पंचायत के मुखिया श्री कृष्ण मुरारी सिंह ने दिया

हवेली खरगपुर के शामपुर थाना अंतर्गत थाना प्रभारी ने कई ग्रामीण इलाकों में शराब बिक्री को लेकर छापेमारी की

हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के 10 नंबर वार्ड से मजदूर विक्रम कुमार ने बताया कि वह 1 साल से अपने गांव में बैठे हुए हैं लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है वह जॉब कार्ड बनने के लिए भी दिया है 3 महीना से ज्यादा गुजर चुका है लेकिन उसका जॉब कार्ड नहीं बना है प्रतिनिधि से मिलने के बाद भी सिर्फ आश्वासन दिया जाता है लेकिन काम नहीं दिया जाता है

हवेली खरगपुर के शामपुर थाना अंतर्गत गोंबडा गांव में तालाब में डूबने से युवक का मौत हो गया है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हवेली खरगपुर के महिला पंचायत के 9 नंबर वार्ड में महिला रितु कुमारी ने बताया किसी भी प्रकार का उन्हें सुविधा नहीं मिल रहा है |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।