वैद्य रणवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से डायबिटीज रोगियों के लिए दवा जानकारी देते हुए कहते हैं की इस दवा के सेवन से जल्द ही राहत मिल सकती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गंगटा थाना पुलिस ने पुलिस ने बालू के अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना पर गंगटा जमुई संग्रामपुर के समीप बालू लदे 3ट्रैक्टर एक ट्रक को जब्त किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

किशोरी के मौत के बाद सड़क पर उतरे उपद्रवियों का उग्र रूप देख यात्रियों के साथ स्थानीय लोग भी दहशत में थे। पुलिस के समक्ष ही एक-एक कर उपद्रवी वाहनों को निशाना बना रहे थे। पुलिस के रोकने के बाद उपद्रवी पुलिस को भी ललकार रहे थे। मौके पर मौजूद शामपुर थाना अध्यक्ष पप्पन कुमार ने उपद्रवियों के ललकार ने के बाद भी उनके झांसे में नहीं आए और हर संभव शांतिपूर्वक जाम हटाने का प्रयास जारी रखा ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गुरुवार को खड़गपुर डीएवी स्कूल के निकट सड़क जाम के दौरान बाहर से आने वाली इंटर परीक्षार्थियों का बुरा हाल था। कई घंटे मशक्कत करने के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र तक जाने में घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क जाम कर रहे प्रदर्शनकारी इतने उग्र थे कि किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

इंडियन गैस एजेंसी के द्वारा संरक्षण क्षमता महोत्सव दिवस मनाया गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

10 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार भेजा गया जेल.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नए राशन कार्ड का वितरण 5 फरवरी से प्रारंभ हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय में शिविर लगाकर किया जाएगा वितरण.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के 4 पैक्स में होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 30 जनवरी से प्रारंभ.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हवेली खरगपुर के ग्रामीण इलाकों में लोगों से एक फॉर्म भरवाया जा रहा है फॉर्म का शीर्षक है भवन निर्माण कर्मकार श्रमिक इसी फॉर्म को भरवाया जा रहा है और ₹20 या किसी से ₹30 या किसी से 50 रुपैया वसूली किया जा रहा है इसी के नाम पर लोगों को लोभ दिया जा रहा है कि फॉर्म भरने के बाद ₹50000 या मिलेगा जो कि 1 साल तक कोई भी ब्याज नहीं लगेगा उसके बाद पैसा वापस कर देना है इसी को लेकर ग्रामीण इलाकों के लोग फॉर्म भर रहे हैं क्योंकि 1 साल तक कोई इंटरेस्ट नहीं लगेगा यह अफवाह बहुत तेजी से फैल गया है और दलाल अपना मुनाफा ले रहा है अभी तक इस पर कोई भी करवाई या जांच नहीं हुआ है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से अंकित राज मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर का हुआ असर बता रहे हैं कि हवेली खड़गपुर के अंचलाधिकारी ने करवाया विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था।दिनांक 21 जनवरी 2021 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया गया था।जिसका शीर्षक था 'भीषण ठंड के बावजूद नगर पंचायत द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं दैनिक मजदूरों में आक्रोश "।उस खबर में बताया गया था कि बढ़ती ठण्ड और कँपकपी को ले कर स्थानीय दुकानदार और ठेला चालकों और राहगीरों को अलाव की वस्था नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस खबर को मोबाइल वाणी पर चलायी गयी और असर यह हुआ कि हवेली खड़गपुर के विभिन्न चौक चौराहों पर अंचलाधिकारी हलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी जिस को ले कर स्थानीय दुकानदार और सब्जी बेचने वाले ठेला चालक और दैनिक मजदूरों को ठंड से रहात मिली।इस बात को ले कर यहाँ के स्थानीय दुकानदार ,ठेला चालकों एवं दैनिक मजदूरों में काफी हर्ष वा उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसके लिए दैनिक मजदूरों ने मोबाइल वाणी को धन्यवाद् दिया है।