किशोरी के मौत के बाद सड़क पर उतरे उपद्रवियों का उग्र रूप देख यात्रियों के साथ स्थानीय लोग भी दहशत में थे। पुलिस के समक्ष ही एक-एक कर उपद्रवी वाहनों को निशाना बना रहे थे। पुलिस के रोकने के बाद उपद्रवी पुलिस को भी ललकार रहे थे। मौके पर मौजूद शामपुर थाना अध्यक्ष पप्पन कुमार ने उपद्रवियों के ललकार ने के बाद भी उनके झांसे में नहीं आए और हर संभव शांतिपूर्वक जाम हटाने का प्रयास जारी रखा ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।