प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर का होगा कायाकल्प

सड़क को दुरुस्त करने की मांग की

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के बरियारपुर से अंकित कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बरियारपुर प्रखंड कार्यालय स्थित एकमात्र आधार कार्ड सेंटर के करीब तीन माह पूर्व बंद हो जाने से आमलोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है।इस सेंटर पर लोग आधार कार्ड बनाने या नाम-पता सही कराने के लिए आते हैं। लेकिन सेंटर बंद रहने पर लौट कर चले जाते हैं।कार्ड बनवाने को लेकर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को कभी दूसरे प्रखंड तो कभी जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। फिर भी सफलता नहीं मिलती।जिससे आधार कार्ड बनाने को लेकर क्षेत्र की जनता के समक्ष काफी समस्या उत्पन्न हो गई है।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी बरियारपुर शशि भूषण कुमार ने बताया कि आधार सेंटर के ऑपरेटर की बदली हो जाने के कारण आधार सेंटर बंद हैं।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के हवेली खड़गपुर से लक्षमण सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बता रहे है कि हवेली खड़गपुर के बहेरा पंचायत के 9 नंबर वार्ड एवं 10 नंबर वार्ड में पिछले कई महीनों से नल जल योजना का कार्य बंद पड़ा हुआ था। विगत कई दिन इस न्यूज़ को मुंगेर मोबाइल वाणी पर चलाया गया एवं व्हाट्सअप पर एक भी किया गया। मोबाइल वाणी संवाददाता नल जल योजना के ठेकेदार कुंज बिहारी सिंह से बात कि उन्होंने बताया कि कार्य बहुत तेजी से शुरू हो चुका है।एक सप्ताह के अंदर लोगों को शुद्ध पानी पीने के लिए मिलने लगेगा।

राजस्व पदाधिकारी प्रीति कुमारी ने चलाया चेकिंग अभियान 17 व्यक्तियों से वसूला जुर्माना

अनुमंडल पदाधिकारी ने अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

श्यामपुर पुलिस ने अलग-अलग मामले के चार नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अलग अलग थानो में तीन मामले का हुआ निष्पादन

कार्यपालक पदाधिकारी चलाया मास्क चेकिंग अभियान 7 लोगों से वसूला जुर्माना

लगातार बढ़ रही है संक्रमितओं की संख्या मिले 34 नए संक्रमित कुल संक्रमित की संख्या हुई 122