बिहार राज्य के जिला मुंगेर के बरियारपुर से अंकित कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बरियारपुर प्रखंड कार्यालय स्थित एकमात्र आधार कार्ड सेंटर के करीब तीन माह पूर्व बंद हो जाने से आमलोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है।इस सेंटर पर लोग आधार कार्ड बनाने या नाम-पता सही कराने के लिए आते हैं। लेकिन सेंटर बंद रहने पर लौट कर चले जाते हैं।कार्ड बनवाने को लेकर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को कभी दूसरे प्रखंड तो कभी जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। फिर भी सफलता नहीं मिलती।जिससे आधार कार्ड बनाने को लेकर क्षेत्र की जनता के समक्ष काफी समस्या उत्पन्न हो गई है।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी बरियारपुर शशि भूषण कुमार ने बताया कि आधार सेंटर के ऑपरेटर की बदली हो जाने के कारण आधार सेंटर बंद हैं।
