धरहरा( संवाददाता):नक्सल प्रभावित माताडीह पंचायत मे जमीनी विवाद मे हुई मारपीट मे दोनो तरफ से लिखित आवेदन पर धरहरा थाना मे मामला दर्ज किया गया है । माताडीह पंचायत के सुधीर यादव की पत्नी दीपा कुमारी ने धरहरा थाना मे लिखित आवेदन देकर माताडीह निवासी डीलर कपिल यादव एवं पुत्र सागर कुमार सहित सात लोगो पर हत्यार से लैंस होकर जमीन पर कब्जा करने हेतु गाय के बथान को लोहे के रड से तोड़ने तथा बोलने पर ईट,पत्थर व लाठी डंडे से मारपीट करने व अवैध हत्यार से गोली फायरिंग करने की लिखित शिकायत करते हुए धरहरा थानाध्यक्ष से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मारपीट मे सुधीर यादव को पैर मे गंभीर चोटे लगी जिसका ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरहरा मे किया गया।ईलाज के क्रम मे सुधीर यादव ने बताया कि पूर्व मे भी डीलर कपिल यादव ने जमीन हड़पने को लेकर मारपीट की थी जिसके विरुद्ध मेरे पुत्र सचिन कुमार ने 10 मई को मारपीट करने को लेकर प्राथमिकि दर्ज कराई थी जिसका धरहरा कांड संख्या 84 /2020 है ।जिससे आक्रोशित होकर डीलर ने अपने पुत्र एवं भत्तु यादव, विकास यादव,सुरेस यादव,धर्मेन्द्र यादव के साथ मिलकर 5 जून 2020 को जमीन को हड़पने को लेकर मेरे गाय के बथान को उजार दिया बोलने पर सभी लोगो ने ईट पत्थर मारकर हमे ओर मेरे पुत्र को मारकर जख्मी भी कर दिया ।वही झुटा आरोप लगाकर मेरे भाँजे बरियारपुर ललमटिया निवासी जितेन्द्र कुमार एवं लक्खीसराय जिले के कजरा निवासी राकेश कुमार जो हमसे दो पहिया वाहन से मिलने आए थे उसे धरहरा पुलिस गिरफ्तार कर ली है।वही थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि दोनो तरफ से मामला दर्ज किया गया है ।मामले मे दो को गिरफ्तार कर पुछताछ की जा रही है ।
नगर के कदरगंज गांव में आपसे भी बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा हुआ दर्ज जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वेली खड़कपुर में कराया गया वहीं महिला के परिजन के द्वारा थाने में जाकर 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर करवाई की गुहार लगाई इस संबंध में थाना अध्यक्ष मंटू कुमार सिंह ने बताया कि दसों लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है पकड़ने को लेकर छापेमारी की जा रही है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोलासी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 2 लोग घायल 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शामपुर थाना क्षेत्र के कोलासी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रवेली खड़कपुर में कराया गया इंद्रदेव दास तथा चंद्र देवदास दोनों के तरफ से 8 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खाजे चेक गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में चार लोग जख्मी जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य हवेली खड़कपुर में कराया गया जख्मी झालो देवी करिश्मा देवी संजय यादव मनका देवी वही मान का देवी गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुंगेर जिले के कुतलूपुर पंचायत के मुखिया रामविलास पासवान से विशेष बातचीत को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 92787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है जो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड करें धन्यवाद
धरहरा(संवाददाता):बुधवार को धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गाँव मे हथियार के बल पर पाँच मन आम तोड़ने का मामला को लेकर पीडि़त परिवारो ने सात लोगो के विरुद्ध धरहरा थाना मे लिखित आवेदन दिया है।पीडि़त पक्ष के मोहनपुर निवासी मंजीत कुमार सिंह ने धरहरा थाना मे लिखित आवेदन मे लिखा है कि बुधवार को दोपहर के 12 बजे दिन मे चंद्रभूषण सिंह सहित आधा दर्जन लोगो ने मेरे आम के पेड़ से लगभग पाँच मन आम तोड़ लिया।आम तोड़ने की सुचना मिलते ही जब मे अपने आम के वृक्ष के पास जाकर संतोष कुमार सिंह ,रमेश कुमार सिंह,सोनु कुमार सिंह को आम तोड़ने से मना किया तो सभी आधा दर्जन से अधिक लोगो ने गाली ग्लौज करते हुए अवैध हत्यार से डराने का प्रयास करते हुए मेरे आम के वृक्ष से लगभग पाँच मन आम लेकर भाग निकले।मोहनपुर निवासी मंजीत कुमार सिंह ने धरहरा थाना मे आवेदन के माध्यम से बताया कि खुशहालपुर मौजा मे उनका जमीन है जिसपर आम का पेङ लगा हुआ है और जो आमो से लदा हुआ था।3 जून बुधवार को मोहनपुर निवासी चन्द्रभूषण सिंह,संतोष कुमार,रमेश कुमार, सीताराम सिंह सहित सात लोगो ने मिलकर हथियार ,लोहे का राड एवं लाठी के बल पर करीब पाँच मन आम तोङ लिया तथा विरोध करने पर जान से मारने का भी प्रयास किया तथा गाली'गलौज करते हुए वहाँ से चला गया।मंजीत कुमार सिंह ने थाना मे आवेदन देते हुए अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस बावत धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंजीत कुमार सिंह के द्वारा आवेदन दिया गया है जाचोपरान्त कार्रवाई की जाएगी।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
• प्रचुर मात्रा में पानी के साथ मौसमी फ़लों का सेवन है फायदेमंद • अत्यधिक शीतल पेय पदार्थ का सेवन हो सकता है नुकसानदायक • लू के लक्ष्ण दिखने पर चिकित्सकीय परामर्श है जरुरी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के साथ साथ गर्म हवाओं का प्रकोप भी बढ़ने लगा है. ऐसे मौसम में गर्म हवाओं के कारण लू लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है. बढ़ते तापमान के साथ चलने वाली गर्म तेज हवाओं से शरीर को सुरक्षित एवं अनुकूल करने के लिए खान-पान के साथ दैनिक दिनचर्या में बदलाव करना जरुरी है. साथ ही नवजात शिशुओं एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण में सुधार कर गर्मी के दुष्परिणामों से सुरक्षा प्रदान की जा सकती है. विस्तृत रिपोर्ट सुनने के लिए ऑडियो पर करें क्लिक। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
हवेली खड़कपुर के बहिरा पंचायत के ग्रामीण इलाकों में घर तक तो पोल एवं तार पहुंच चुका है लेकिन बिजली अभी तक नहीं मिला है कई महीनों से तार टंगा हुआ है लेकिन उस पर आगे का प्रक्रिया बंद हो चुका है ठेकेदार लापता हो चुका है लोग जैसे तैसे 420 वाले तार से कुंदन जोड़कर बिजली जला रहे हैं। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
हवेली खड़कपुर जिला भाजपा चुनाव आयोग सेल के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पद पर नगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शिव प्रकाश फैंटूश को मनोनीत किया गया। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
