धरहरा(संवाददाता):बुधवार को धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गाँव मे हथियार के बल पर पाँच मन आम तोड़ने का मामला को लेकर पीडि़त परिवारो ने सात लोगो के विरुद्ध धरहरा थाना मे लिखित आवेदन दिया है।पीडि़त पक्ष के मोहनपुर निवासी मंजीत कुमार सिंह ने धरहरा थाना मे लिखित आवेदन मे लिखा है कि बुधवार को दोपहर के 12 बजे दिन मे चंद्रभूषण सिंह सहित आधा दर्जन लोगो ने मेरे आम के पेड़ से लगभग पाँच मन आम तोड़ लिया।आम तोड़ने की सुचना मिलते ही जब मे अपने आम के वृक्ष के पास जाकर संतोष कुमार सिंह ,रमेश कुमार सिंह,सोनु कुमार सिंह को आम तोड़ने से मना किया तो सभी आधा दर्जन से अधिक लोगो ने गाली ग्लौज करते हुए अवैध हत्यार से डराने का प्रयास करते हुए मेरे आम के वृक्ष से लगभग पाँच मन आम लेकर भाग निकले।मोहनपुर निवासी मंजीत कुमार सिंह ने धरहरा थाना मे आवेदन के माध्यम से बताया कि खुशहालपुर मौजा मे उनका जमीन है जिसपर आम का पेङ लगा हुआ है और जो आमो से लदा हुआ था।3 जून बुधवार को मोहनपुर निवासी चन्द्रभूषण सिंह,संतोष कुमार,रमेश कुमार, सीताराम सिंह सहित सात लोगो ने मिलकर हथियार ,लोहे का राड एवं लाठी के बल पर करीब पाँच मन आम तोङ लिया तथा विरोध करने पर जान से मारने का भी प्रयास किया तथा गाली'गलौज करते हुए वहाँ से चला गया।मंजीत कुमार सिंह ने थाना मे आवेदन देते हुए अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस बावत धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंजीत कुमार सिंह के द्वारा आवेदन दिया गया है जाचोपरान्त कार्रवाई की जाएगी।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
