हवेली खरगपुर के उत्तरी क्षेत्र के निचली बहिरा मानपुर भदौरा के पशु किसानों ने बताया कि जानवरों में बीमारी तेजी से फैल रहा है 104 डिग्री से लेकर 107 डिग्री तक बुखार आता है कुछ देर के बाद मुंह से झाग गिरने लगता है उसके बाद पशु का मृत्यु हो जाता है किसान परेशान हो चुके हैं ग्रामीण पशु चिकित्सक को दिखा रहे हैं लेकिन परिणाम नेगेटिव आ रहा है यह जानकारी हवेली खरगपुर पशु पदाधिकारी को दिया गया है लेकिन अभी तक कोई भी डॉक्टर या पदाधिकारी नहीं आए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के आठ नंबर वार्ड बोकू कुमार ने घरेलू विवाद में अपने दो मंजिला मकान पर से कूद गया बीच में बिजली का 420 करंट गुजरा हुआ था उस पर टकराने के बाद नीचे जमीन पर गिरा स्थिति उसका गंभीर है ग्रामीण चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हवेली खड़गपुर के रघुनाथपुर गांव में दूध को गर्म करके रख दिया गया दूध में छिपकली गिर जाने से वह जल के मर गया दूध के अंदर वह बैठ गया घर वाले को पता नहीं चला दिगंबर यादव के पूरे परिवार दूध पी भी लिया था और चावल रोटी के साथ खाया भी था दूध को अंतिम में देखा गया तो पता चला कि उसमें छिपकली मरा हुआ है उसके बाद पूरे परिवार का बेचैनी बढ़ गया दिल दिमाग घबराने लगा नजदीकी चिकित्सक के पास सभी परिवार दिखा रहे हैं अभी तक किसी को कुछ नहीं हुआ है मैं मुंगेर की आवाज से लक्ष्मण कुमार से
हवेली खरगपुर के शामपुर थाना अंतर्गत शाम 7:00 बजे के बाद शराबियों का वर्सेस देखने को मिलता है शरीफ लोगों का जीना हुआ हराम 7:00 बजे के बाद शराबियों का झुंड चौक चौराहा पर नजर आने लगता है गाली गलौज उल्टा सीधा करने लगता है शरीफ लोग अपना घर का दरवाजा बंद कर लेते हैं इस पर कानून का कोई शिकंजा नहीं है जबकि बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी है लेकिन ग्रामीण इलाकों में देसी शराब का बिक्री बहुत ज्यादा मात्रा में बढ़ चुका है
हवेली खरगपुर के ग्रामीण इलाकों में सरकार का योजना जैसे उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर फ्री खाता में पैसा आना राशन मिलना अभी भी बहुत लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है जिसके कारण से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है पेंशन मिल रहा है उसी से किसी तरह अपना गुजारा कर रहा है उसमें भी बहुत कम ₹400 मिलता है जिसमें एक महीना चलाना पड़ता है वह भी महीना महीना नहीं आता है करो ना महामारी में काम भी नहीं मिल रहा है जिसके कारण से घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है खासकर उन लोगों पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है जो दिव्यांग विधवा हैं मैं मुंगेर की आवाज से लक्ष्मण कुमार सिंह
नक्सलियों ने की दो युवक की गला रेतकर हत्या घटना के बाद दर्जनों गांव में दहशत व्याप्त है हवेली खड़गपुर। खड़गपुर एसएसबी कैंप के महज 1 किलोमीटर के अंदर थाना क्षेत्र के रमनकावाद पश्चिमी पंचायत अन्तर्गत नया वघैल में गुरुवार की देर रात नक्सलियों ने बृजनंदन टुडू (40) एवं अरुण राय (35)।की निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक बृजनंदन टुडू बघेल एवं अरुण राय जटातरी गांव का रहने वाला था। घटनास्थल पर नक्सलियों ने दर्जनों पर्चा भी छोड़ा है। पर्चा के माध्यम से पुलिस मुखबिरी एवं एसपीओ का काम करने का आरोप लगाकर नक्सलियों ने दोनों युवक की हत्या कर दी है अरुण राय निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज मैं गार्ड का काम करता था तो वही बृजनंदन टू डू नक्सलियों के सांठगांठ में रहता था और कई नक्सली वारदात में जेल भी जा चुका था । हालांकि संगठन से पिछले कई सालों से नाता तोड़ मजदूरी का काम कर रहा था । घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि अरुण राय को लगभग 10:00 बजे रात्रि में और बृजनंदन टू डू को 11:00 बजे रात्रि में नक्सलियों के मारक दस्ता ने घर पर धावा बोल उठा लिया और बघेल पहाड़ी के नीचे जाकर दोनों की गला रेत दी। सुबह जब परिजनों ने खोजबीन की दोनों युवक का गला रेता शब बघेल पहाड़ी पर नीचे मिला । मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर खड़गपुर इंस्पेक्टर मोहम्मद नईम उद्दीन एएसपी अभियान एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचकर शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया । मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में कई अहम जानकारियां ली। परिजनों ने वारदात में शामिल मारक दस्ता के सदस्यों की पहचान भी है। हालांकि परिजन वैसे पत्रकारों को कुछ भी बताने से इंकार करते रहे। जबकि अधिकारियों को घटना में शामिल सदस्यों के बारे में बताया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है । जटातरी एवं बघेल गांव के लोग दहशत में जीने को मजबूर हो गए हैं। डीएसपी पोलस्त कुमार ने बताया दोनों मृतक की पत्नी के बयान पर दर्जनों अज्ञात नक्सली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । घटना में शामिल नक्सलियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जंगली इलाकों में नक्सली ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है । उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हवेली खरगपुर के शामपुर ग्रिड से सप्लाई किया गया बिजली कई वार्ड में नहीं रहेगा क्योंकि मैन तार आग लगने से जल चुका है रात्रि का समय है मौसम भी खराब है गर्मी भी अधिक है मिस्त्री आने के लिए तैयार नहीं है जिसके कारण से कई वार्ड के लोगों को अंधेरे में आज रहना होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर तारापुर थाना क्षेत्र के कई गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया तारापुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के म्यूजिक में कूदियाल होना बीमा में छापेमारी कर
हवेली खड़गपुर पश्चिम आजमगढ़ के समीप तेज रफ्तार हवा के चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गए जख्मी युवती सपना कुमारी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़कपुर में कराया गया जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुंगेर रेफर कर दिया फिलहाल स्थिति जस की तस बनी हुई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुंगेर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुनः लॉक डॉन लगाने की मांग राष्ट्रीय जनता दल के जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेन्द्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुंगेर जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से अविलंब पूरे मुंगेर को तत्काल लॉकडाउन लगाने की माँग किया हैं।राजद नेता हिमांशु ने आगे कहा कि अगर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अब भी नहीं चेती तो मुंगेर वासियों को गम्भीर परिणाम भुगतना पर सकता है।श्री हिमांशु ने आगे कहा कि मुंगेर सहित पूरे बिहार में क्वारेन्टीन सेंटरो को बंद कर देना सरकार की बहुत बड़ी भूल थी। तथा लॉकडॉन में ढील के वजह से सोशलल डिस्टेंस का भी धज्जियां उड़ रही है । जिला प्रशासन सिर्फ और सिर्फ मोटर साईकिल चैकिंग में ध्यान लगाएं हुए है। फलस्वरूप आज covid-19 का संक्रमण मुंगेर सहित पूरे बिहार में कहर बरपा रहा है।इतना हीं नहीं सरकार व स्वास्थ्य विभाग कोरोना की जाँच में घोर लापरवाही बरत रही है तथा संक्रमितों का सही आँकरा भी छुपा रही है।इसलिए स्वास्थ्य विभाग covid-19 के जाँच अधिक से अधिक अनुपात में कराए।
