मुंड माला व भूत पिशाच के साथ निकली गयी शिव जी की बारात

बैंक लूटकांड के आरोपी को खड़गपुर पुलिस ने कट्टा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर के बहेरा पंचायत के आठ नंबर वार्ड से लक्ष्मण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से शिक्षक राजीव कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें शिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि जिस तरह शरीर में रीढ़ की हड्डी शरीर का मुख्य अंग होता और मजबूती बनाए रहता है ठीक उसी प्रकार पंचायत का विकास मुखिया की भूमिका अहम होती है पंचायत का मुखिया ऐसे व्यक्ति होना चाहिए जो समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक सम्मान आदर दे और गरीब अमीर में भेदभाव ना करें विकास के बुलंदी पर समाज को ले जाए शिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव में महिलाओं को भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और लेतीं भी हैं पुरुषों की तुलना में महिलाओं की भूमिका अधिक है क्योंकि पुरुष कमाने के लिए प्रदेश भी चले जाते हैं कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं जो प्रलोभन पर सही व्यक्ति का चुनाव नहीं कर पाते हैं लेकिन महिलाएं सोच समझकर अपने प्रतिनिधि को चुनती हैं जो समाज का विकास कर सके।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर से अंकित राज मेरा मुखिया कैसा हो कार्यक्रम के तहत मिल्की बनारा पंचायत के शिक्षक रुपेश कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके गाँव के मखिया द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी तरह से नहीं मिल पाया है इसलिए वह चाहतें है की उनके गाँव का मुखिया कर्मठ योगशील एवं शिक्षित हो जिसमें कार्य करने की क्षमता हो उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो मुखिया है उनके द्वारा राशन कार्ड नहीं बनवाया गया है उनके द्वारा विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर से अंकित राज मेरा मुखिया कैसा हो कार्यक्रम के तहत रमनकाबाद पंचायत के फुलवरिया गांव के किशन देव से साक्षात्कार लिया जिसमे उन्होंने बताया कि ऐसा मुखिया चाहिए जो शिक्षित एवं कर्मठ हो जो जनता के प्रति कार्य कर सके। उन्होंने बताया कि उनके गाँव में किसी तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ मुखिया द्वारा नहीं दिलाया गया है इसलिए ऐसा मुखिया नहीं चाहिए जो किसी काम का ना हो।

क्षतिग्रस्त पोल से हादसे की आशंका बनी हुई है

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू

4 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई मैट्रिक के रद्द हुए सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

भीषण अग्निकांड में तबाह हुए पीड़ितों की मदद को आगे आ रहे हैं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि