बिहार राज्य के मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर के बहेरा पंचायत के आठ नंबर वार्ड से लक्ष्मण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से शिक्षक राजीव कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें शिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि जिस तरह शरीर में रीढ़ की हड्डी शरीर का मुख्य अंग होता और मजबूती बनाए रहता है ठीक उसी प्रकार पंचायत का विकास मुखिया की भूमिका अहम होती है पंचायत का मुखिया ऐसे व्यक्ति होना चाहिए जो समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक सम्मान आदर दे और गरीब अमीर में भेदभाव ना करें विकास के बुलंदी पर समाज को ले जाए शिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव में महिलाओं को भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और लेतीं भी हैं पुरुषों की तुलना में महिलाओं की भूमिका अधिक है क्योंकि पुरुष कमाने के लिए प्रदेश भी चले जाते हैं कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं जो प्रलोभन पर सही व्यक्ति का चुनाव नहीं कर पाते हैं लेकिन महिलाएं सोच समझकर अपने प्रतिनिधि को चुनती हैं जो समाज का विकास कर सके।
